Jharkhand Assembly Election Results 2019: झारखंड की इन सीटों पर सबकी निगाहें, क्या खिलेगा कमल?

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर पांच चरणों में हुए चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं, 24 जिला मुख्यालयों में गिनती सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई है, मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा, गौरतलब है कि झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान हुआ था, सभी सीटों के लिए ईवीएम में बंद मतों की गणना आज होगी।

एग्जिट पोल में बीजेपी को झटका

एग्जिट पोल में बीजेपी को झटका

फिलहाल एग्जिट पोल के नतीजे तो बीजेपी के लिए अच्छी खबर लेकर नहीं आए हैं लेकिन भाजपा को उम्मीद है कि एग्जिट पोल गलत ही साबित होंगे तो वहीं दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा को उम्मीद है कि इस बार बाजी उसी के हाथ लगने वाली है और वो 'गुरुजी' यानी शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद लगाई बैठी है।

इन सीटों पर सबकी निगाहें

इन सीटों पर सबकी निगाहें

आज जिन सीटों पर पूरे देश की निगाहें हैं वो हैं जमशेदपुर पूर्वी सीट, जहां से मुख्यमंत्री रघुवर दास वर्ष 1995 से लगातार जीतते आ रहे हैं, उनके खिलाफ उनके पूर्व-कैबिनेट सहयोगी सरयू राय मैदान में हैं, राय ने पार्टी से बगावत करके रघुवर दास के खिलाफ लड़ने का फैसला किया है। अन्य महत्वपूर्ण सीटें हैं-दुमका और बरेट, जहां से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं, दुमका में वह समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी के खिलाफ मैदान में हैं।

 2014 विधानसभा चुनाव में किसको कितनी सीटें

2014 विधानसभा चुनाव में किसको कितनी सीटें

2014 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 37 सीटें और सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) को 5 सीटें मिली थीं, जबकि JMM को 19, कांग्रेस को 6 और बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व वाली पार्टी झारखंड विकास मोर्चा यानी JVM को 8 सीटें हासिल हुई थीं। बाद में JVM के 6 विधायकों ने पाला बदल कर बीजेपी को समर्थन दिया था, 2014 विधानसभा में अन्य को भी 6 सीटों पर कामयाबी मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+