Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Election Results 2018: चुनाव परिणामों की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री ने बुलाई बैठक

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आने के बाद जिस तरह से शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी अपने तकरीबन तीनों राज्य गंवाती दिख रही है उसने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मुश्किल को बढ़ा दिया है। रुझान सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन चुनाव परिणाम की समीक्षा के लिए अहम बैठक बुलाई है। पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक को बुलाया है, जिसमे चुनाव के नतीजों पर चर्चा हो सकती है।

modi

बैठक में भाजपा कोर ग्रुप के अहम सदस्य सुषमा स्वराज और नितिन गडकरी सहित कई नेता शिरकत करेंगे। जिस तरह से सोमवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर उर्जित पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया उसके बाद माना जा रहा है कि इस बैठक में इसपर भी चर्चा हो सकती है। बैठक के दौरान उर्जित पटेल के इस्तीफे से पड़ने वाले प्रभाव पर भी चर्चा हो सकती है। गौर करने वाली बात है कि आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है।

इसे भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप के कॉलेज से पढ़े सचिन पायलट बनेंगे राजस्थान के सीएम? पढ़िए उनका PROFILE

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+