संघ ने दी मोदी को बधाई, कहा राम मंदिर बनाना भाजपा का काम
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को देश ने स्पष्ट बहुमत दिया है। देश में मोदी की लहर के लिए के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के भाजपा की अप्रत्याशी जीत के लिए नरेन्द्र मोदी को बधाई दी तो वहीं उन्हें अपने किए वादों की याद भी दिलाई।
संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में परिवर्तन की प्रक्रिया में शुरू हो गयी है, लेकिन जब उनसे पूछा गया कि क्या अयोध्या में राममंदिर में बनेगा, तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी के घोषणापत्र में उल्लेख है और सरकार को इस बारे में निर्णय करना है। उन्होंने इसारों-इशारों में साफ कर दिया कि राम मंदिर बनाना भाजपा का काम है।
चुनाव परिणाम से जुड़ी हर खबर
भाजपा नीत राजग की विजय पर बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी के पक्ष में बदलाव के लिए वोट दिया है। वहीं संघ के वरिष्ठ नेता राम माधव ने कहा कि बदलाव के लिए जनादेश अपेक्षित था।
पूछे गए सवाल के जवाब में माधवन ने कहा कि संघ की सरकार या मंत्रिपरिषद के गठन में कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि ये काम भाजपा और उसके नेता तय करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी भूमिका केवल चुनाव से पहले जनता को शिक्षित करना था और उन्हें बताना था कि आज देश कौन सी चुनौतियों का सामना कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications