दिल्ली में मोदी की आंधी ने ध्वस्त किया कांग्रेस का किला, 'आप' भी धाराशाही

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव में ऐसा 30 सालों के लंबे इंतजार के बाद देखा गया है जब कोई पार्टी अकेले दम पर केन्द्र में सरकार बारतीय जनता पार्टी अकेले दम पर केन्द्र में सरकार बनाने जा रही हैं। दिल्ली में मोदी की आंधी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को धराशाही कर दिया है। दिल्ली लोकसभा की जो सातों सीटें अब तक कांग्रेस के खाते में थी उसे भाजपा ने छीन दिया है। दिल्ली की सातों सीटों पर अब भाजपा का कब्जा है तो वहीं विधानसभा में कमाल का प्रदर्शन कर 28 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी भी भाजपा के सामने खड़ी नहीं हो पाई है।

चुनाव परिणाम से जुड़ी हर खबर

दिल्ली लोकसभा की चांदनी चौक सीट से दिल्ली भाजपा के विधायक दल के नेता डॉ. हर्षवर्धन ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अशुतोष को 1 लाख से भी ज्यादा मतों से हराकर जीत हासिल की। जो सीट अब तक कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री कपिल सिब्बल के खाते में थी उसे हर्षवर्धन ने उनसे छीन लिया है।

दिल्ली में भाजपा की बल्ले-बल्ले

दिल्ली में भाजपा की बल्ले-बल्ले

चांदनी चौक लोकसभा सीट पर भाजपा के हर्षव र्धन ने 1 लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस के कपिल सिब्बल दूसरे नबंर पर रहें तो वहीं आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष तीसरे नबंर पर रहें।

दिल्ली में कांग्रेस का सूपड़ा साफ

दिल्ली में कांग्रेस का सूपड़ा साफ

ईस्ट दिल्ली में भी भाजपा का परचम लहराया है। यहां से कांग्रेस के सांसद रहें संदीप दीक्षित को भाजपा के उम्मीदवार महेश गिरी ने बुरी तरह पछाड़ दिया है। महेश गिरी ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजमोहन गांधी को लगभग 1 लाख 65 हजार वोटों से हराया है।

'आप' का सूपड़ा साफ

'आप' का सूपड़ा साफ

नयी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी लेखी ने आम आदमी पार्टी के अशीष खेतान को तकरीबन 1 लाख 33 हजार वोटों से हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की।

टिक भी नहीं पाई ‘आप’

टिक भी नहीं पाई ‘आप’

भाजपा उम्मीदवार और भोजपुरी के गायक मनोत तिवारी ने आम आदी पार्टी के आनंद कुमार को 1 लाख 37 हजार वोटों से जीत हासिल की।

मोदी की लहर ने आप पर फेरा झाड़ू

मोदी की लहर ने आप पर फेरा झाड़ू

नार्थ-वेस्ट दिल्ली में भाजपा के उदित राज ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार राखी बिड़ला को 1 लाख वोटों से हजारा जबकि कांग्रेस को यहां भी तीसरे नबंर से ही संतोष करना प़ड़ा।

कांग्रेस के हाथों से निकली सातों सीटें

कांग्रेस के हाथों से निकली सातों सीटें

साउथ दिल्ली में भी भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदार कैप्टन देवेन्द्र शेरावत को 1 लाख 11 हजार वोटों से हराया। 2009 में ये सीट कांग्रेस के खाते में थी।

दिल्ली में आप-कांग्रेस हुए साफ

दिल्ली में आप-कांग्रेस हुए साफ

पश्चिमी दिल्ली में भी भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जरनैल सिंह को 2 लाख 26 हजार वोटों से हराकर इस सीट पर कब्जा किया जबकि 2009 और 2004 में ये सीट कांग्रेस के महाबल मिश्रा के खाते में थी। इस बार उन्हें तीसरे नबंर से ही खुश होना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+