Election Result: तो क्या नहीं चला कांग्रेस का OPS का मुद्दा? राजस्थान-मध्य प्रदेश दोनों जगह BJP को बहुमत
Assembly Elections Result 2023 BJP vs Congress: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव-2023 के नतीजे आज (03 दिसंबर) को आ गए हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारी बहुमत से जीती है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। मध्य प्रदेश में 165, राजस्थान में 115 और छत्तीसगढ़ में 54 सीटों पर भाजपा जीत गई है। सिर्फ तेलंगाना एक ऐसा राज्य है जहां कांग्रेस जीत रही है।
राजस्थान और छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सत्ता पलट गई है। दोनों राज्यों के सीएम ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। ये कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका है। साथ ही विपक्षी गठबंधन INDIA के लिए भी एक सबक है। इन राज्यों में हुई कांग्रेस की हार को देखकर ये कहा जा सकता है कि कांग्रेस का 'ओल्ड पेंशन स्कीम'(OPS) वाला मुद्दा कुछ खास कमाल नहीं कर पाया है।

कांग्रेस ने राजस्थान में अपनी सात चुनावी गारंटियों में 'पुरानी पेंशन स्कीम' के मुद्दे को सबसे ऊपर रखा था।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर कांग्रेस पार्टी की महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी तक, अपनी रैलियों में 'ओपीएस' के मुद्दे जबरदस्त तरीके से उठाते दिखे थे। लेकिन चुनावी नतीजों को देखकर लगता है कि ये राजस्थान चुनाव में 'पुरानी पेंशन' का मुद्दा जनता को रास नहीं आया है।
ओल्ड पेंशन स्कीम के अलावा कांग्रेस ने जातिगत जनगणना का मुद्दा भी खूब उठाया था। लेकिन ऐसा लगता है मानों मोदी लहर में सब साफ हो गया। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि राजस्थान के कर्मचारियों ने कांग्रेस के ओल्ड पेंशन के वादे को नकार दिया है।
सीएम अशोक गहलोत को पूरा भरोसा था कि ओल्ड पेंशन स्कीम पाने के लिए जनता उन्हें भरपूर समर्थन देगी। भाजपा की जीत पर अशोक गहलोत ने कहा भी है कि वह जनता के लिए काम करके भी हार गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications