तेलंगाना चुनाव: इलेक्‍शन किंग के नाम से मशहूर इस शख्‍स ने भरा 237वीं बार नामांकन, जानें कितनी बार अब तक जीते?

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा और 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित होगा। राजनतिक दलों के उम्‍मीदवारों ने चुनाव मैदान में उतरने के लिए अपना नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया है। वहीं तेलंगाना में एक शख्‍स का नामांकन काफी चर्चा में है। इसकी वजह है कि इस शख्‍स ने 237 वां नामांकन दाखिल किया है।आइए जानते हैं कौन है ये शख्‍स और अब तक इन्‍होंने कितने चुनाव जीते हैं?

Election King Padmarajan,

तेलंगाना चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले इस शख्‍स का नाम पद्मराजन है जिन्‍हें इलेक्‍शन किंगे के नाम से भी जाना जाता है। पद्मराजन ने गजवेल क्षेत्र से अपना 237वां नामांकन दाखिल किया।

तमिलनाडु के रहने वाले पद्मराजन ने गजवेल निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है, जहां से मुख्यमंत्री 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ रहे हैं।

टायर मरम्मत की दुकान चलाने वाले पद्मराजन ने अपने जीवन का 237वां नामांकन पर्चा निर्दलीय उम्‍मीदवार के तौर पर दाखिल करने के बाद बताया कि उनहोंने 1988 के विधानसभा चुनावों में तमिलनाडु के मेट्टूर निर्वाचन क्षेत्र में नामांकन दाखिल करना शुरू किया था और तब से लेकर अब तक 236 चुनाव लड़ चुके हैं।

खास बात ये है कि पद्मराजन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पीवी नरसिम्हा राव के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं और अब तेलंगाना के वर्तमान मुख्‍यमंत्री और बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव के खिलाफ तेलंगाना विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

मजेदार बात ये है कि अब तक पद्माराजन अपनी जिंदगी में एक भी चुनाव नहीं जीते हैं। देश में विभिन्न चुनावों में 236 बार हारने के बावजूद वो अभी तक चुनाव लड़ने से विचलित नहीं हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+