चुनाव आयोग ने सरकार को लिखा पत्र, छवि बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई करने का मांगा अधिकार

चुनाव आयोग की तरफ से सरकार को यह पत्र करीब एक महीने पहले लिखा गया था, जो अभी भी सरकार के विचाराधीन है। चुनाव आयोग ने पाकिस्तान का उदाहरण भी दिया है।

नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय कानून मंत्रालय को एक पत्र लिखकर मांग की है कि चुनाव आयोग को उसकी छवि बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की शक्ति (पावर) दी जाए। चुनाव आयोग चाहता है कि कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट एक्स 1971 में संशोधन किया जाए, ताकि जो लोग बेबुनियाद आरोपों के बल पर चुनाव आयोग की छवि खराब करने की कोशिश करते हैं, चुनाव आयोग उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सके।

चुनाव आयोग ने सरकार को लिखा पत्र, छवि बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई करने का मांगा अधिकार

चुनाव आयोग की तरफ से सरकार को यह पत्र करीब एक महीने पहले लिखा गया था, जो अभी भी सरकार के विचाराधीन है। अपने इस पत्र में चुनाव आयोग ने कई देशों के चुनाव आयोग का उदाहरण दिया है, जिनके पास उन पर बेबुनियाद आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार है। चुनाव आयोग ने पाकिस्तान के चुनाव आयोग का भी उदाहरण दिया है।

आपको बता दें कि पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने इसी साल पूर्व क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान को विदेशी चंदा लेने से जुड़े मामले में पक्षपात करने का आरोपी करार देते हुए जवाब-तलब किया है। अभी भी इमरान खान का मामला पाकिस्तानी चुनाव आयोग में चल रहा है। भारत में भी फरवरी-मार्च में हुए विधानसभा चुनाव और दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए गए हैं। ये आरोप अरविंद केजरीवाल, मायावती जैसे राजनेताओं ने लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+