SC में चुनाव आयोग ने कहा- NOTA पर गुजरात कांग्रेस की याचिका कोर्ट कार्यवाही का दुरुपयोग
नई दिल्ली। गुजरात में राज्यसभा चुनाव के दौरान नोटा (NOTA) के खिलाफ आखिरी वक्त में गुजरात कांग्रेस की ओर से दायर की गई याचिका पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया है। इसमें चुनाव आयोग ने कहा है कि नोटा के खिलाफ गुजरात कांग्रेस की ओर से दायर की याचिका अदालती कार्यवाही का दुरुपयोग है।

गुजरात कांग्रेस की याचिका पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब
चुनाव आयोग ने अपने जवाब में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक ही राज्यसभा चुनाव में नोटा को लागू किया गया। चुनाव आयोग ने अपने हलफनामे में कहा कि 2014 में ही बैलेट पेपर में नोटा के प्रावधान के बारे में जानकारी राजनीतिक पार्टियों को दी गई थी। बावजूद इसके कांग्रेस ने इस मुद्दे पर जनहित याचिका दाखिल की है क्योंकि इससे किसी के मौलिक अधिकार का हनन नहीं होता।
जिस तरह से गुजरात कांग्रेस ने नोटा के खिलाफ याचिका लगाई वो कोर्ट की कार्यवाही का दुरुपयोग है। चुनाव आयोग की ओर से कहा गया कि राइट टू कंटेस्ट वैधानिक अधिकार है, ये मौलिक अधिकार नहीं है। ऐसे में कांग्रेस याचिका सुनवाई योग्य नहीं है, इसे खारिज किया जाना चाहिए। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस की याचिका पर 3 अगस्त को सुनवाई हुई थी जिसमें कोर्ट ने नोटा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। हालांकि उस समय सर्वोच्च अदालत ने ये जरूर कहा था कि इस मुद्दे पर सुनवाई जारी रखी जाएगी कि राज्यसभा के चुनाव में NOTA का इस्तेमाल हो सकता है या नहीं।
-
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications