चुनाव आयोग ने कांग्रेस प्रमुख से सोनिया गांधी की 'कर्नाटक संप्रभुता' टिप्पणी पर मांगा 'स्पष्टीकरण'

चुनाव आयोग ने कांग्रेस प्रमुख से सोनिया गांधी की 'कर्नाटक संप्रभुता' टिप्पणी पर 'स्पष्टीकरण, और और सुधार के उपाय करने को कहा है।

Sonia Gandhi

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की 'कर्नाटक संप्रभुता' टिप्पणी की थी जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। वहीं इस शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक पत्र जारी कर सोनिया गांधी की 'कर्नाटक संप्रभुता' टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देने और सुधार के उपाय करने की बात कही है।

चुनाव आयोग ने स्‍पष्‍ठीकरण मांगा है

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की 'कर्नाटक संप्रभुता' टिप्पणी पर ये चुनाव आयोग ने स्‍पष्‍ठीकरण मांगा है। भारत निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष को एक पत्र जारी कर इस संबंध में स्पष्टीकरण देने और सुधार के उपाय करने के लिए कहा है, जिसे सोशल मीडिया पर डाला गया है।

भाजपा द्वारा की गई शिकायत के बाद चुनााव आयोग ने मांगी है सफाई

चुनाव आयोग ने बताया कि आयोग को भाजपा के नेताओं, भूपेंद्र यादव, डॉ. जितेंद्र सिंह, तरुण चुघ, अनिल बलूनी और ओम पाठक द्वारा दी गई एक शिकायत 8 मई मिली। भाजपा द्वारा की गई शिकायत के अनुसार उपरोक्‍त टिप्‍पीणी पंजीकरण के समय जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29A (5) के तहत राजनीतिक दलों द्वारा ली जाने वाली अनिवार्य शपथ का उल्लंघन है।

'संप्रभुता' शब्द का इस्तेमाल करने के लिए चुनाव आयोग में की शिकायत

भाजपा ने राज्य चुनाव प्रचार के दौरान कर्नाटक के लिए 'संप्रभुता' शब्द का इस्तेमाल करने के लिए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने और उनकी पार्टी की मान्यता रद्द करने की मांग को लेकर सोमवार को चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया था।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग को सोमवार को एक ज्ञापन सौंपा था।

सोनिया गांधी की आलोचना की

शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपने पहले चुनावी दौरे के दौरान कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ऐसी टिप्‍पणी की थी जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अन्य भाजपा नेताओ ने सोनिया गांधी की आलोचना की थी। और सोनिया गांधी के भाषण के एक वाक्य पर कड़ी आपत्ति जताई थी। यहां तक कि सोनिया गांधी को टुकड़े-टुकड़े गैंग का मुखिया तक बता दिया था।

जानें सोनिया क्‍या बयान दिया था?

बता दें सोनिया गांधी ने चुनावी सभा को शनिवार को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी किसी को भी 'कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता' को खतरे में डालने की अनुमति नहीं देगी। जिस पर ये बवाल मच गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+