आज झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा चुनाव आयोग

नई दिल्ली। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग आज तारीखों का ऐलान करेगा, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम 4:30 बजे दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान करने वाला है। बता दें कि झारखंड में अभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और रघुवर दास वहां के मुख्यमंत्री है।

Election Commission

28 दिसंबर 2019 को मुख्यमंत्री के रूप में रघुवर दास का कार्यकाल समाप्त हो रहा है जिसके लिए झारखंड में विधानसभा चुनाव होना है। प्रदेश में कुल 82 विधानसभा सीटें (81 निर्वाचित, 1 मनोनीत) हैं जिनपर मतदान के लिए चुनाव आयोग तारिखों का ऐलान करने जा रहा है। पिछले महीने अक्टूबर में हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव संपंन्न हुआ है। 21 अक्टूबर को मतदान किया गया और 24 अक्टूबर को नतीजे आए थे।

राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास की बात करें तो उनका यह दूसरा विधानसभा चुनाव है, बीजेपी उनके नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने को बेताब है। बीजेपी ने झारखंड में इस बार 65 पार का लक्ष्य रखा है, भाजपा और एजेएसयू मिलकर चुनाव मैदान में उतने वाले हैं। वहीं कांग्रेस की बात करें तो राज्य में जीत का दारोमदार प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के कंधे पर है। इसके अलावा बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। 2014 विधानसभा चुनाव में भाजपा को 37 सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि उसकी सहयोगी पार्टी एजेएसयू ने 5 सीटें अपने नाम कीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+