फेसबुक के माध्यम से नए मतदाताओं को जागरुक करने को तैयार निर्वाचन आयोग
नई दिल्ली। पांच राज्यों (उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर व उत्तराखंड) में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग लोगों को जागरुक करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने जा रही है। जी हां निर्वाचन आयोग ने फेसबुक से करार किया है और नवयुवकों को मतदाता के तौर पर पंजीकृत करवाने की खातिर प्रेरित करने के लिए 'रजिस्टर टू वोट' फीचर संबंधी अभियान की शुरूआत की है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूरी ने बताया कि इस अभियान के तहत फेबसुक का इस्तेमाल करने वाले लगभग 15.55 करोड़ भारतीयों के लिए खास तौर पर 'रजिस्टर टू वोट' बटन डिजाइन किया गया है।
6 सितंबर से शुरू हुई मुहिम सात अक्टूबर तक फेसबुक का प्रयोग करने वाले उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर व उत्तराखंड के वह युवा जिनकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है, को न्यूज फीड द्वारा 6 अक्टूबर को याद करवाया जाएगा कि 'रजिस्टर टू वोट' का प्रयोग करके अपना वोट बनवाएं। 'Register Now' के बटन पर क्लिक करने पर यूजर्स को नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल द्वारा पंजीकरण प्रक्रिया संबंधी जानकारी दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications