Election Commission Of India: महाराष्ट्र और झारखंड में क्या हैं ECI के आंकड़े, महायुति की चली आंधी
Election Commission Of India: महाराष्ट्र और झारखंड में आज विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। चुनाव आयोग दोनों राज्यों में मतदान के बाद मतों की गणना करा रहा है। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर जबकि महाराष्ट्र की 288 सीटों पर मतगणना हो रही है।
ऐसे में हर किसी की नजर चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं। तमाम रुझानों में महाराष्ट्र में जहां भाजपा गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलता नजर आ रहा है तो झारखंड में एक बार फिर से कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है।

झारखंड में कांग्रेस गठबंधन सरकार
चुनाव आयोग की ओर से दोनों ही राज्यों के नतीजे साझा किए जा रहे हैं। झारखंड की बात करें तो चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार यहां जेएमएम को 30, कांग्रेस को 14 सीटों पर बढ़त हासिल है।
जबकि भारतीय जनता पार्टी यहां 24 सीटों पर आगे चल रही है। राजद 5, एजेएसयूपी 2 सीटों पर आगे चल रही है। झारखंड में इंडिया गठबंधन 51 सीटों पर तो एनडीए 28 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में साफ है कि प्रदेश में हेमंत सोरेन सरकार की फिर से वापसी हो रही है।
महाराष्ट्र में महायुति की आंधी
वहीं महाराष्ट्र चुनाव की बात करें तो चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार यहां भाजपा 127 सीटों, शिवसेना 55 सीटों पर, एनसीपी 35 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 20, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) 13 सीटों पर आगे चल रही है।

जबकि शरद पवार की एनसीपी 13 सीटों पर आगे चल रही है। यानि प्रदेश में महायुति 219 सीटों पर तो महाविकास अघाड़ी सिर्फ 55 सीटें पर आगे चल रही है। यानि इन आंकड़ों से साफ है कि महाराष्ट्र में महायुति को प्रचंड बहुमत मिल रहा है।
संजय राउत ने नतीजों को किया खारिज
जिस तरह से महाराष्ट्र में महायुति को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है, उसपर शिवसेना नेता संजय राउत ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में गड़बड़ी हुई है। प्रदेश की जनता ईमानदार हैं, इन नतीजों को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
संजय राउत ने आरोप लगाया कि जिस तरह से दो दिन पहले अडानी के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया, उसके बाद महाराष्ट्र को उनके हवाले करने की कोशिश की गई है। हमें प्रदेश की जनता पर पूरा विश्वास है, यह नतीजे जनता ने नहीं दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications