वोटर ID कार्ड के लिए नहीं काटना होगा चक्कर, फेसबुक से हो जाएगा काम
फेसबुक 13 भाषाओं में रिमाइंडर भेजेगा। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़, पंजाबी, बांग्ला, गुजराती, तमिल, तेलुगु, मलयालम, उर्दू, असमी, मराठी और उड़िया शामिल हैं।
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मतदाताओं को जागरुक करने के लिए फेसबुक से टाइअप किया है। चुनाव आयोग ने पहली बार मतदान करने जा रहे मतदाताओं की सुविधा के लिए फेसबुक से हाथ मिलाया है। इसके तहत फेसबुक 18 साल की उम्र के होने जा रहे यूजर्स को वोटर के रूप में रजिस्टर करवाने के लिए एक रिमाइंडर भेजेगा। सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट फेसबुक 28 नवंबर और 31 दिसंबर के बीच 18 साल के होने वाले यूजर्स को न्यूज फीड में रिमाइंडर भेजेगा। इसके अलावा जो यूजर्स 30 नवंबर को 18 साल के हो रहे हैं उन सबको भी रिमाइंडर भेजा जाएगा।

फेसबुक 13 भाषाओं में भेजेगा रिमाइंडर
फेसबुक 13 भाषाओं में रिमाइंडर भेजेगा। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़, पंजाबी, बांग्ला, गुजराती, तमिल, तेलुगु, मलयालम, उर्दू, असमी, मराठी और उड़िया शामिल हैं। रिमाइंडर में यूजर्स को फौरन चुनाव आयोग के साथ खुद को वोटर्स के रूप में रजिस्टर करने का ऑप्शन दिया जाएगा। यूजर्स रिमाइंडर पर क्लिक करते ही इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। इस रिमाइंडर के बाद अगर कोई यूजर वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए 'Yes' बटन पर क्लिक करता है तो उसको www.nvsp.in पर भेज दिया जाएगा। यहां जाकर यूजर अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस पूरा कर सकता है। प्रॉसेस पूरा होने के बाद चुनाव आयोग वोटर आईडी कार्ड को मतदाता के घर भेज देगा।
चुनाव आयोग और फेसुबक की इस पार्टनरशिप पर टिप्पणी करते हुए पॉलिटिक्स ऐंड गवर्नमेंट आउटरीच के इंडिया मैनेजर नितिन सलूजा ने कहा, 'लोग फेसबुक का इस्तेमाल खुद से जुड़ी और उन्हें प्रभावित करने वाली चीजों के बारे में जानने और उसके बारे में बात करने के लिए करते हैं। इसलिए हम इसका उपयोग सामाजिक मुद्दों में करना चाहते हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications