चुनाव आयोग ने अमित मालवीय से ली कर्नाटक विधानसभा चुनाव के डेट लीक की पूरी जानकारी

इलेक्शन कमीशन कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव की तारीख की घोषणा ही नहीं कर पाया था लेकिन उससे पहले ही बीजेपी आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने ट्वीट कर चुनाव की घोषणा कर दी थी

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख लीक होने के मामले में चुनाव आयोग जांच कर रहा है। इस मामले में टीवी चैनल टाइम्स नाउ सुवर्णा न्यूज और बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने चुनाव आयोग के सामने अपना पक्ष रख दिया है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित मालवीय ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग को बताया कि उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख टाइम्स नाउ चैनल से ली थी। जवाब मांगे जाने पर मालवीय ने आयोग को लिखे अपने पत्र में कहा, 'मेरे ध्यान में यह बात लाई गई है कि 27 मार्च की सुबह 11.08 पर कर्नाटक चुनाव की संभावित तारीखों वाले मेरे ट्वीट ने कुछ शंकाएं पैदा कर दी हैं। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मेरी जानकारी का सूत्र टाइम्स नाउ पर सुबह 11:06 पर चली एक खबर है।'

अमित मालविय ने तुरंत ही अपना ट्वीट डिलीट कर दिया

अमित मालविय ने तुरंत ही अपना ट्वीट डिलीट कर दिया

इलेक्शन कमीशन कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव की तारीख की घोषणा ही नहीं कर पाया था लेकिन उससे पहले ही बीजेपी आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने ट्वीट कर चुनाव की घोषणा कर दी थी। मालवीय ने अपने ट्वीट में लिखा, '12 मई को कर्नाटक में वोटिंग है और 18 मई को वोट काउंटिंग होगी।' हालांकि, उसके बाद अमित मालविय ने तुरंत ही अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। प्रेस कांफ्रेंस में अमित मालवीय के ट्वीट को लेकर सवाल का जवाब देते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि जांच होने बाद इस मामले की कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा अब 'सुपर इलेक्शन कमीशन बन चुकी है।'

भाजपा अब 'सुपर इलेक्शन कमीशन बन चुकी है।'

कांग्रेस ने इस मामले को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग से पहले ही चुनाव की तारीखों का ऐलान कर देती है। भाजपा अब 'सुपर इलेक्शन कमीशन बन चुकी है।' 'चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को सीधी चुनौती' कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, 'भाजपा ने चुनाव आयोग से पहले ही कर्नाटक के चुनावों की तारीखों का ऐलान किया। चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को ये सीधी चुनौती है। प्रश्न यह है- 1.क्या संवैधानिक संस्थाओं का डेटा भी भाजपा चुरा रही है? 2. क्या चुनाव आयोग अमित शाह को नोटिस देगा और भाजपा के IT सेल पर FIR दर्ज करवाएगा?'

'अमित मालवीय के ट्वीट ने सियासी गलियारों में बवाल मचा दिया है

'अमित मालवीय के ट्वीट ने सियासी गलियारों में बवाल मचा दिया है

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान को लेकर भाजपा की आईटी सेल के हेड अमित मालवीय के ट्वीट ने सियासी गलियारों में बवाल मचा दिया है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर जहां भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए, चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं भाजपा भी अमित मालवीय के बचाव में उतर आई है। इसी को लेकर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृत्व में चुनाव आयोग में जाकर अपना पक्ष रखा। चुनाव आयोग में अधिकारियों से मुलाकात के बाद मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'अमित मालवीय का ट्वीट एक टीवी चैनल के सोर्स पर आधारित था। चुनाव आयोग के कद को कमजोर करने का उनका कोई इरादा नहीं था। कर्नाटक के एक कांग्रेस नेता ने भी अपने ट्वीट में यही बात बताई। हम यह मानते हैं कि अमित मालवीय को इस तरह का ट्वीट नहीं करना चाहिए था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+