चुनाव आयोग ने संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों के लिए बढ़ाई चुनावी खर्च सीमा
चुनाव आयोग ने संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों के लिए बढ़ाया चुनाव खर्च सीमा
नई दिल्ली,6 जनवरी। भारत का चुनाव आयोग ने गुरुवार को संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों के लिए मौजूदा चुनाव व्यय सीमा को बढ़ा दिया है। ये सीमाएं आगामी सभी चुनावों में लागू होंगी।

बता दें पांच राज्यों में महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों से पहले, भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों के लिए चुनावी खर्च की सीमा मौजूदा 20 लाख से बढ़ाकर 28 लाख और 28 लाख से 40 लाख कर दी है।संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के मामले में, सीमा को मौजूदा 54 लाख से बढ़ाकर 75 लाख रुपये और 70 लाख से 95 लाख रुये कर दिया गया है, पोल पैनल ने ये जानकारी देते हुए बताया कि ये नए आंकड़े आगामी सभी चुनावों में लागू होंगे।
ईसीआई से संबंधित एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि व्यय सीमा में अंतिम बड़ा संशोधन 2014 में किया गया था, जिसे 2020 में 10 प्रतिशत और बढ़ा दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications