चुनाव आयोग ने राफेल वाले विज्ञापनों पर लगाई रोक, कांग्रेस को झटका

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। चुनाव आयोग पोस्टर, बैनर, विज्ञापनों और नेताओं की बयानबाजी पर करीबी नजर बनाए हुए है। इसके पहले, चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक पार्टियों से सेना की तस्वीर के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। वहीं, अब चुनाव आयोग ने कांग्रेस के चुनावी कैंपेन पर सख्त रूख अपनाया है और राफेल वाले विज्ञापनों पर रोक लगा दी है।

Election Commission did not approve Rafale Ads of congress

दरअसल, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने नौ विज्ञापनों को चुनाव आयोग के पास अनुमति के लिए भेजा था। इन 9 में से 6 वीडियो विज्ञापनों पर चुनाव आयोग ने आपत्ति जताते हुए इनपर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने कहा है कि इनमें राफेल विवाद से जुड़ा विज्ञापन भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव आयोग ने कहा है कि राफेल का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है, इसलिए इसे चुनाव प्रचार में इस्तेमाल करना उचित नहीं होगा।

दरअसल, राफेल के मुद्दे पर कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर रही है। राहुल गांधी ने इसको लेकर पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला है और इस डील में घपले का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने 'चौकीदार चोर है' नारे के जरिए पीएम मोदी पर लगातार निशाना साधा है। दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी ने 24 घंटे चलने वाले चैनल NAMO TV की शिकायत चुनाव आयोग से की थी। इसपर चुनाव आयोग ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय से जवाब मांगा है।

चुनाव आयोग ने नमो टीवी पर मंत्रालय से मांगा जवाब

नमो टीवी के मामले पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत मे कहा, इस टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों पर किसकी निगरानी होगी।' AAP ने इस मामले पर गंभीर चिंता जताते हुये आयोग से इस पर जल्द कार्रवाई की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+