विवादित बयान देकर फंसे नवजोत सिंह सिद्धू, चुनाव आयोग ने प्रचार पर लगाई 72 घंटे की रोक
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे की रोक लगा दी है। यह रोक 23 अप्रैल सुबह 10 बजे से 72 घंटे तक रहेगा। इस दौरान नजवोत सिंह सिद्धू किसी भी सार्वजनिक रैली, रोड शो और मीडिया को साक्षात्कार भी नहीं दे पाएंगे। बता दें कि नवजोद सिंह सिद्धू को बिहार की एक चुनावी रैली के दौरान की गई टिप्पणी का जिम्मेदारी मानते हुए चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई की है।

दरअसल इससे पहले रविवार को चुनाव आयोग ने नवजोत सिंह सिद्धू को नोटिस जारी कर उनसे सफाई मांगी थी। जिसके बाद आज आयोग ने उन पर रोक लगा दी है। ऐसा पहला मामला नहीं है जब चुनाव आयोग ने किसी नेता के चुनाव प्रचार पर रोक लगाया है। इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रामपुर से सपा-बसपा उम्मीदवार आजम खान, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पर एक निर्धारित समय के लिए बैन कर चुका है।
बयान में क्या कहा था नवजोत सिंह सिद्धू ने?
दरअसल बिहार के कटिहार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा था कि यहां जातपांत में बांटने की राजनीति हो रही है। मैं अपने मुस्लिम भाइयों को ये कहने आया हूं कि ये एक ऐसी सीट है जहां आप अल्पसंख्यक नहीं बहुसंख्यक हो। बीजेपी के लोग आपको रोकने का प्रयास करेंगे। वोट बांटने की कोशिश करेंगे लेकिन आप एकजुट रहे तो कांग्रेस को दुनिया की कोई ताकत नहीं हार सकती है। सिद्धू ने कहा था कि मैं आपको चेतावनी देने आया हूं। ये आपको बांट में लगे हैं। ये यहां ओवैसी जैसे लोगों को लाकर एक नई पार्टी साथ में खड़ी कर आप लोगों का वोट बांज के जीतना चाहते हैं। अगर आप लोग इकट्ठे हुए, तो मोदी हार जाएगा।
यह भी पढ़ें- Video: अब सिद्धू ने पीएम मोदी को लेकर दिया आपत्तिजनक बयान












Click it and Unblock the Notifications