हरियाणा और महाराष्ट्र के अलावा इन राज्यों की 64 सीटों पर भी मतदान, ये है वोटिंग की तारीख

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे जबकि 24 अक्टूबर को इनके नतीजे आएंगे। इन राज्यों में होने वाले चुनावों के अलावा चुनाव आयोग ने 64 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान भी किया।

18 राज्यों की 64 सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव

18 राज्यों की 64 सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव

चुनाव आयोग ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश-1, बिहार-5, छत्तीसगढ़-1, असम-4, गुजरात-4, हिमाचल प्रदेश-2, कर्नाटक-15, केरल-5, मध्य प्रदेश-1, मेघालय-1, ओडिशा-1, पुडुचेरी-1, पंजाब-4, राजस्थान-2, सिक्किम-3, तमिलनाडु-2, तेलंगाना-1 और उत्तर प्रदेश-11 की 64 सीटों के लिए उपचुनाव 21 अक्टूबर को होंगे जबकि मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

24 अक्टूबर को ही आएंगे उपचुनाव के नतीजे

इसके पहले, चुनाव आयोग ने बताया कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 21 अक्टूबर को मतदान होंगे। जबकि हरियाणा की 90 सीटों भी इसी दिन मतदान होगा। दोनों राज्यों में चुनाव परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र की बात करें तो, राज्य में 8.9 करोड़ मतदाता हैं जबकि राज्य में 1.8 लाख बैलेट यूनिट, 1.28 लाख CU और 1.39 लाख वीवीपैट मशीनें हैं। वहीं, हरियाणा में 1.82 करोड़ मतदाता हैं। यहां चुनाव में 1.3 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा।

महाराष्ट्र-हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोटिंग

महाराष्ट्र-हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोटिंग

चुनाव आयोग ने बताया कि दोनों राज्यों में एक ही चरण में मतदान होगा।अधिसूचना जारी होने की तारीख 27 सितंबर होगी। जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर और नामांकन की जांच 5 अक्टूबर को होगी। इसके अलावा नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर होगी। दोनों राज्यों में मतदान 21 अक्टूबर को होंगे और मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने प्रचार में प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करें और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए अपने प्रचार को आगे बढ़ाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+