3 राज्यों की 10 राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को होंगे चुनाव, विदेश मंत्री एस जयशंकर की सीट भी है शामिल
Rajya Sabha elections 2023: भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को ऐलान किय कि गोवा, गुजरात और पश्चिम बंगाल की 10 राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को चुनाव होंगे। 10 सांसदों का कार्यकाल इस साल जुलाई-अगस्त में समाप्त होने वाला है।
भारत के निर्वाचन आयोग ने कहा कि सांसदों का कार्यकाल खत्म होने से जो सीटें खाली हो रही हैं उन सीटों में गुजरात से विदेश मंत्री एस जयशंकर की सीट भी शामिल है।

गुजरात में तीन सीटों पर होगा चुनाव
बता दें गुजरात से तीन भाजपा सांसद हैं जिनका कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो रहा है। जिसमें विदेश मंत्री जयशंकर, दिनेशचंद्र जेमलभाई अनावाडिया और लोखंडवाला जुगलसिंह माथुरजी शामिल हैं।
गोवा की एक सीट पर होगा चुनाव
वहीं गोवा की एक सीट पर भी चुनाव होगा, यहां पर भी भाजपा सांसद विनय डी. तेंदुलकर का कार्यकाल 28 जुलाई को समाप्त हो रहा है।
बंगाल की इन छह सीटों पर होगा चुनाव
इसके अलावा पश्चिम बंगाल की छह सीटों पर चुनाव होगा क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन, डोला का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
वहीं बंगाल से सुष्मिता देव, शांता छेत्री और सुखेंदु शेखर रे और कांग्रेस सांसद प्रदीप भट्टाचार्य का कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो रहा है।
13 जुलाई तक होगा नामांकन
चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि चुनाव के लिए अधिसूचना 6 जुलाई को जारी की जाएगी। चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 13 जुलाई होगी और उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 17 जुलाई होगी। राज्यसभा सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान और मतगणना 24 जुलाई को होगी।
बंगाल की इस सीट पर होगा उपचुनाव
इसके साथ ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव इसी के साथ करवाने की घोषणा की है। या रहे 11 अप्रैल को तृणमूल कांग्रेस के सांसद लुइज़िन्हो जोआकिम फलेरियो के इस्तीफे से खाली हो गया था और उनका कार्यकाल 2 अप्रैल, 2026 तक वैध था लेकिन इस्तीफे के बाद ये सीट खाली हो गई है जिसके लिए चुनाव होगा।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications