MP Bypolls: छिन गया कमलनाथ का स्टार प्रचारक का दर्जा, बोले- मेरी आवाज दबाने की कोशिश
भोपाल। मध्य प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस नेता और पार्टी के प्रचार की कमान संभाल रहे कमलनाथ पर चुनाव आयोग ने अपना चाबुक चला दिया है। आचार संहिता का बार-बार उल्लंघन करने पर चुनाव आयोग ने उनका नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटा दिया है।
Recommended Video
MP by-election 2020: स्टार प्रचारक का दर्ज छिनने पर Kamal Nath ने किया ये ऐलान | वनइंडिया हिंदी

चुनाव आयोग के फैसले पर कमलनाथ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये उनकी आवाज दबाने की कोशिश है। उन्होंने कहा अब जनता फ़ैसला करेगी। मेरी आवाज़ को रोकने का, दबाने का प्रयास है। कांग्रेस की आवाज़ को कुचलने का प्रयास है। सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं। जनता सच्चाई का साथ देगी।
वहीं कमलनाथ ने ये भी कहा है कि वे दर्जा छीनने के बाद भी प्रचार के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं देखता हूं कौन मुझे रोकता है।












Click it and Unblock the Notifications