बंगाल में तीसरे और असम में अंतिम चरण का चुनाव प्रचार थमा, 6 अप्रैल को होगी वोटिंग
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के तीसरे चरण और असम के आखिरी चरण के तीसरे चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार आज समाप्त हो गया। 6 अप्रैल को इन राज्यों में वोटिंग होनी है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के लिए 3 जिलों की 31 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। वहीं असम में भी अंतिम चरण के लिए 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 अप्रैल को वोटिंग होनी है जिसके लिए आज प्रचार समाप्त हो गया। 6 अप्रैल को केरल की सभी 140, तमिलनाडु की सभी 234 और पुडुचेरी की सभी 30 सीटों के लिए मतदान होना है। इन तीनों राज्यों में एक ही चरण में मतदान होने हैं।

आपको बता दें कि असम में रविवार को बीजेपी और कांग्रेस गठबंधन ने जमकर चुनाव प्रचार किया। सभी पार्टियां मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए हर संभव कोशिश की है। एनडीए की तरफ से अमित शाह तीन चुनावी रैलियां करने वाले थे लेकिन छत्तीसगढ़ नक्सली हमले के बाद उन्होंने प्रचार को बीच में ही रोक दिया और दिल्ली आना पड़ा। वहीं असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 6 रैलियां की। असम में अंतिम चरण में कुल 337 उम्मीदवार मैदान में हैं।
अगर आंकड़ों के मुताबिक बात करें तो पिछले चुनाव के आंकड़े और मतदान प्रतिशत यह बताता है कि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महाजोत के बीच कड़ा मुकाबला है क्योंकि 2016 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और एआईयूडीएफ अलग-अलग लड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications