क्या BJP छोड़ कांग्रेस में जाएंगी अदिति सिंह? अब रायबरेली MLA ने खुद तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह सिर्फ चुनावी...'
Aditi Singh: लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश का रायबरेली हॉट सीट बना हुआ है। यहां कांग्रेस के राहुल गांधी और भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह में कांटे की टक्कर है। लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चाओं में रायबरेली सदर से भाजपा विधायक अदिति सिंह रही हैं। अदिति सिंह ने आज 20 मई को अपने गांव लालूपुर में वोट भी डाला है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अदिति सिंह रायबरेली से टिकट पाने की उम्मीद कर रही थीं। उन्होंने दिनेश प्रताप सिंह को भाजपा द्वारा टिकट दिए जाने के बाद ट्वीट कर लिखा था कि,"उसूलों के साथ कोई समझौता नहीं"। इसके सियासी मायने निकाले गए थे।

कहा जा रहा था कि भाजपा से नाराज अदिति सिंह कांग्रेस में भी जा सकती हैं? लेकिन अब अदिति सिंह ने पहली बार इन मामलों पर चुप्पी तोड़ी है। अदिति सिंह ने दिनेश प्रताप सिंह के लिए चुनाव प्रचार भी नहीं किया है। असल में दोनों परिवारों की आपसी पुरानी अनबन है।
भाजपा को लेकर क्या बोलीं अदिति सिंह?
न्यूज चैनल आज तक के बातचीत में अदिति ने कहा, 'चुनाव में उम्मीदवारों का चयन पार्टी की संसदीय कमेटी करती है। इसका फैसला उनके हिसाब से होता है। टिकट देने का पार्टी का फैसला मुझे स्वीकार्य है। मैं पूरी तरह से भाजपा के साथ हूं। और ऐसे भी ये चुनाव प्रधानमंत्री के चयन का हो रहा है। मोदी जी देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।'
गांधी परिवार के लोग सिर्फ चुनाव मे ही दिखाई देते हैं: अदिति सिंह
हमने रायबरेली को बनाया है, ये हमारा परिवार है...कांग्रेस के इस दावे पर अदिति सिंह ने कहा, ''कांग्रेस ये सबकुछ चुनाव की वजह से कर रही है। रही बात प्रियंका गांधी के यहां 6 मई से होने की तो, ये भी चुनाव की वजह से है। वरना ये लोग तो कभी यहां आते नहीं हैं। चुनाव है तो वो बेशक आए हुए हैं। ये सब सिर्फ और सिर्फ वोटिंग तक ही है, उसके बाद आपको कोई नहीं दिखेगा। लोकल में तो हम ही लोग रहते हैं और काम करते हैं।''
उत्तर प्रदेश के चुनावों पर अदिति सिंह ने कहा, ''हमारी सरकार बहुत ज्यादा बहुमत से आने वाली है। हम बहुत ज्यादा सीटों से सरकार बनाने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री देश के तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं। सरकार में स्थिरता जनता के लिए अच्छी होती है।''
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications