मुंबई लोकल में स्नैक्स बेचती बुजुर्ग महिला का वीडियो लोगों को कर रहा है भावुक, मदद के लिए बढ़े हाथ
मुंबई, सितंबर 07। मुंबई की लोकल ट्रेन में नाश्ता बेचने का काम करने वाली एक बुजुर्ग महिला इन दिनों इंटरनेट पर लोगों के लिए प्रेरणादायक बनी हुई है। बुजुर्ग महिला का वायरल वीडियो लोगों को मोटिवेट कर रहा है। साथ ही लोगों के चेहरे पर स्माइल ला रहा है। सोशल मीडिया पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस वीडियो को शेयर किया है। अब यह वीडियो वायरल हो गया है और लोग बुजुर्ग महिला को मदद का ऑफर भी दे रहे हैं।

मुंबई लोकल में स्नैक्स बेचती बुजुर्ग महिला
आपको बता दें कि स्वाति मालीवाल ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "किसी की ज़िंदगी आराम है, संघर्ष किसी की ज़िंदगी का नाम है। ये महिला और इनके जैसे हज़ारों लोग जो मेहनत कर दो वक्त की रोटी कमाते हैं, हो सके तो उनसे सामान ज़रूर खरीदें।" वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग महिला सूट पहने मुंबई की लोकल ट्रेन में चॉकलेट, बिस्किट एवं अन्य खाद्य पदार्थ बेच रही है।

वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
वायरल वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है और लोग अब इस महिला के लिए मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। स्वाति मालीवाल के द्वारा शेयर किए गए वीडियो 1.13 लाख से अधिक यूजर्स ने देख लिया है। यह वीडियो 1200 से अधिक बार रिट्वीट किया जा चुका है। वैसे आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वास्तविक रूप से यह वीडियो उस लोकल ट्रेन में सफर करने वाली महिला मोना एफ खान ने शेयर किया है। उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

बुजुर्ग महिला की ओर बढ़े मदद के हाथ
मोना खान ने वीडियो शोयर करते हुए लिखा है, "वो मांग नहीं रहे, मेहनत कर रहे है...जितना हो सके, उतनी हेल्प करो। #Reality सोशल मीडिया यूजर्स इस इंस्पायरिंग वीडियो को देखकर काफी खुश हैं। कई लोगों ने वीडियो की प्रशंसा की है क्योंकि वीडियो में यह दिख रहा है कि बुजुर्ग महिला स्वतंत्र रहने के लिए बुढ़ापे में भी कड़ी मेहनत कर रही है। वहीं कुछ यूजर्स ने महिला से संपर्क करने का जरिया मांगा है और मदद का हाथ बढ़ाया है।












Click it and Unblock the Notifications