दिल्ली एयर पोर्ट पर बुजुर्ग को पड़ा हार्ट अटैक, महिला डॉक्टर ने 5 मिनट में किया फिर से जिंदा, देखें Video
डॉक्टर्स को ऐसे ही नहीं धरती का भगवान कहा जाता है। बुधवार को दिल्ली एयर पोर्ट पर एक बुजुर्ग की जान बचाने के वाली महिला डॉक्टर के लिए भी ये सब बोल रहे हैं। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें लोग डॉक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट पर एक 60 वर्ष से अधिक आयु के एक शख्स को अचानक हार्ट अटैक आ गया और वो एयरपोर्ट की फूड कोर्ट में फर्श पर गिर गया। वहां मौजूद एक महिला डॉक्टर की नजर पड़ी तो वो दौड़ कर बुजुर्ग के पास पहुंची और सीने पर जोर-जोर से पंप करके सीपीआर देने लगी।
वायरल वीडियो में एक महिला डॉक्टर दिल्ली हवाई अड्डे पर दिल का दौरा पड़ने के बाद एक बुजुर्ग व्यक्ति को दोबारा जिंदा करने के लिए उसके हार्ट को लगातार अपने दोनों हाथों के प्रेशर से पंप करती नजर आ रही है।
इसके साथ ही एयरपोर्ट मेडिकल स्टॉफ को तुरंत बुलाने की गुजारिश करती भी हुई नजर आ रही है। इसके साथ ही सीपीआर के बाद बुजुर्ग के होश में आने के बाद डॉक्टर अंकल-अंकल करते हुए उन्हें रिसपांस करने के लिए कहती हुई नजर आ रही है।
देवदूत बनीं डॉक्टर
डॉक्टर के समय पर सीपीआर देने की वजह से बुजुर्ग की जान बच गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स महिला डॉक्टर की प्रशंसा कर रहे हैं। क्योंकिडॉक्टर ने बुजुर्ग की तुरंत मदद करके उसके लिए देवदूत बनीं। हालांकि ये डॉक्टर कौन हैं और मरीज कौन है इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन लोग डॉक्टर को खूब दुआएं दे रहे हैं।
टर्मिनल 2 की है ये घटना
बताया जा रहा है कि ये घटना दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 की है जहां के फूड कोर्ट में बुजुर्ग को हार्ट अटैक आया था , जिसके बाद लोगों की भीड़ के बीच बीमार व्यक्ति के पास पहुंच कर महिला डॉक्टर ने छाती पर लगातार पंप करके जान बचाई।
Today at T2 Delhi Airport, a gentleman in his late 60s had a heart attack in the food court area.
This lady Doctor revived him in 5 mins.
Super proud of Indian doctors.
Please share this so that she can be acknowledged. pic.twitter.com/pLXBMbWIV4
— Rishi Bagree (@rishibagree) July 17, 2024
क्या होता है CPR
सीपीआर यानी कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन। ये प्राथमिक चिकित्सा याी फर्स्ट एड है जो अगर किसी व्यक्ति को साल लेने में दिक्कत आने, सांस ना ले पाए और बेहोश हो जाए तो सीपीआर देकर जान बचाई जाती है। हार्ट अटैक में सबसे पहले अगर सीपीआर मरीज को दे दिया जाए तो उसकी जान बचने की संभावना बढ़ जाती है। दिल का दौरा पड़ने के अलाव पानी में डूबने पर, दम घुटने पर, करेंट लगने पर मरीज की धड़कने कम होने पर भी सीपीआर देकर फर्स्ट एड दिया जाता है।
CPR का तरीका
अगर बिना धबराए हार्ट अटैक होने पर अगर को कोई सीपीआर यानी सीने पर जोर से लगातार दोनों हाथों की हथेली से पंप करता है तो कुछ ही देर में मरीज की सांसे ठीक चलने लगती है। सीपीआर देने के साथ मरीज को तुरंत एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल ले जाना जरूरी होता है। साथ ही अस्पताल को सूचित कर दें कि हार्ट अटैक के मरीज को लेकर हम अस्पताल आ रहे हैं यानी उसके पहुंचते ही ट्रीटमेंट शुरू हो सके।












Click it and Unblock the Notifications