माकपा नेता के बेटे पर 13 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, दुबई से आई शिकायत

तिरुवनंतपुरम। केरल में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव कोडियारी बालाकृष्णन के बेटे द्वारा कथित रूप से धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। कोडियारी के बेटे बिनॉय वी. बालाकृष्णन पर दुबई के बिजनेसमैन ने 13 करोड़ रुपये लेकर भागने का आरोप लगाया है। दुबई के बिजनेसमैन ने माकपा की सबसे बड़ी निर्णायक संस्था पोलित ब्यूरो को भी शिकायत भेजी है। साथ ही भारतीय अथॉरिटी से इस मामले में मदद मांगी है।

13 करोड़ का लिया था लोन

13 करोड़ का लिया था लोन

यूएई के दुबई शहर के व्यापारी हसन इस्माइल अब्दुल्ला अलमरजूक़ी ने बिनॉय पर पैसा लेकर भागने का आरोप लगाया है। हसन इस्माइल की दुबई में जास टूरिज्म एलएलसी नाम की एक ट्रेवल एजेंसी है। व्यापारी के मुताबिक बिनॉय ने उससे कुछ कर्ज लिया था जिसे चुकाये बिना वह फरार हो गया। हसन इस्माइल के मुताबिक दुबई में विनोदिनी बालाकृष्णन के खिलाफ 5 केस पेंडिंग हैं। बिजनेसमैन के मुताबिक उसे बिऩॉय ने कुछ चेक दिए थे जो बाउंस हो गए। इसके बाद उसने बनॉय के खिलाफ तीन केस दर्ज करवाए थे। इसके बाद बिजनेमैन ने इंटरपोल रेड वारंट जारी करने के लिए दुबई फौजदारी अदालत से संपर्क किया है।

ऑडी A8 खरीदने के लिए कर्ज लिया

ऑडी A8 खरीदने के लिए कर्ज लिया

हसन इस्माइल के मुताबिक बिनॉय ने उसकी कंपनी के अकाउंट से ऑडी A8 खरीदने के लिए 3, 13,200 दिरहम का कर्ज लिया और इसे किश्तों में देने का वादा किया। इसके बाद उसने यूएई, इंडिया, नेपाल और सऊदी अरब में फैले अपने बिजनेस के लिए फिर से 45 लाख दिरहम उधार लिया और इसे 10 जून 2016 तक चुकाने का वादा किया। इस मामले में उसके एक पार्टनक राहुल कृष्णन का भी नाम सामने आया है। आपको बता दें कि पिछले साल एक राजनीतिक रैली में कोडियार की लक्जरी कार चर्चा का विषय बन गई थी।

 मैंने पूरा पैसा वापस कर दिया

मैंने पूरा पैसा वापस कर दिया

इस मामले पर सफाई देते हुए बिनॉय ने कहा कि दुबई में उनके खिलाफ कोई केस नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा, मैं अपने पार्टनर राहुल के साथ मिलकर बिजनेस कर रहा था। मैंने पूरा पैसा वापस कर दिया है। मेरे उपर अब कोई रकम बकाया नहीं है। दुबई की कंपनी ने मेरे चेक को मिसयूज किया और पिछले साल दुबई कोर्ट में उन्होंने मेरे खिलाफ दुबई कोर्ट में केस किया और दावा किया मैंने 3 मिलियन दिरहम का भुगतान नहीं किया है। राज्य विधानसभा में संवाददाताओं से बातचीत में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि वह चाहते हैं कि मुख्यमंत्री विजयन या पार्टी मीडिया की खबर पर प्रतिक्रिया दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+