बॉलीवुड के बाद TV इंडस्ट्री से बुरी खबर, 'बड़ी बीजी' का निधन, निया शर्मा हुईं भावुक
नई दिल्ली, 7 जून: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के बुरे दिन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। पिछले साल इंडस्ट्री ने ऋषि कपूर, इरफान खान और सुशांत सिंह राजपूत जैसे पता नहीं कितने बड़े स्टार्स को खोया, ऐसे में नए साल में सब कुछ सामान्य होने की उम्मीद थी, लेकिन दोनों इंडस्ट्री से बुरी खबरों का सिलसिला रुक ही नहीं रहा है। अब वरिष्ठ अभिनेत्री तरला जोशी के निधन की खबर सामने आई है।

रविवार को हार्टअटैक
जानकारी के मुताबिक तरला को रविवार को हार्टअटैक आया था। उनके परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। 'एक हज़ारों में मेरी बहना है' में प्यारी बड़ी बीजी की भूमिका निभाने वाली तरला के निधन के खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनकी को-स्टार रहीं निया ने उनके साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि RIP बड़ी बीजी, आप बहुत याद आएंगी। एक दूसरी तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि तरला जी आप हमेशा हमारी बड़ी बीजी रहेंगी।

अंजू ने दी सबसे पहले जानकारी
वैसे एक्टर अंजू महेंद्रू ने सबसे पहले तरला जोशी के निधन की खबर साझा की थी। एक फैनक्लब को जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि टीम के लोग शोक में डूबे हुए हैं। उन्होंने लिखा- मैंने हमेशा तरला जी को अपनी मां की तरह माना था। ईएचएमएमबीएच की पूरी टीम तरलाजी (बड़ी दादी) के निधन पर शोक व्यक्त कर रही है, जो हमें सुबह-सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से छोड़कर चली गईं। तुम्हारी बहुत याद आएगी बा।

डायरेक्टर का भी निधन
अभी हाल ही में डायरेक्टर रेयान स्टीफन का भी निधन हो गया था। जिसकी वजह कोरोना वायरस को बताई गई। उनके निधन पर फिल्ममेकर सुपर्ण एस वर्मा ने लिखा कि जिंदगी बहुत निर्दयी है, लेकिन आप (रेयान) दयालु थे। एक निर्दयी दुनिया में आपकी करुणा के लिए धन्यवाद। मुझे खुशी है कि हम आपकी कहानियों के साथ रहे, उन्हें लिखने का आनंद आपकी वजह से था। आप अपने पीछे बहुत से लोग छोड़ जाते हैं जो आपसे प्यार करते हैं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications