स्मृति ईरानी ने किया पोस्ट, जिस रफ्तार से तू निकल रही है ना जिंदगी, एक चालान तो तेरा भी बनता है

नई दिल्ली: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को नया मोटर व्हिकल एक्ट आने के बाद काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चालाना की कीमतों का इजाफा होने के बाद हर कोई सारे नियमों और दस्तावजों को पूरा करने में जुटा हुआ है। इसी बीच बीजेपी की मंत्री स्मृति ईरानी का एक पोस्ट भी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि जिस रफ्तार से तू निकल रही है ना जिंदगी, एक चलान तो तेरा भी बनता है।

स्मृति ईरानी का पोस्ट वायरल

स्मृति ईरानी का पोस्ट वायरल

बीजेपी की नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाते हुए लिखा कि जिस रफ्तार से तू निकल रही है ना जिंदगी, एक चलान तो तेरा भी बनता है। गौरतलब है कि नए मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद ये चर्चा का विषय बन चुका है। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। ये नियम एक सितंबर से लागू हुए हैं। बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी नेता परेश रावल ने ईरानी का पोस्ट अपनी ट्विटर अकाउंट पर किया।

लोगों पर लगा भारी जुर्माना

लोगों पर लगा भारी जुर्माना

हाल ही में भुवनेश्वर में कथित रूप से नशे में धुत एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर पर ट्रैफिक पुलिस ने 47,500 रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया। वहीं गुरुग्राम में एक स्कूटी के 23 हजार रुपये के पांच चालान हुए थे। चालक के मुताबिक उनकी स्कूटी की मौजूदा कीमत 15000 रुपये से अधिक नहीं है जबकि चालान 23 हजार के जुर्माने का लगास है। इसके अलावा देश भर से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

हरियाणा में साढ़े तीन सौ चालान

हरियाणा में साढ़े तीन सौ चालान

सड़क परिवहन मंत्रालय ने बताया है कि 5 सितंबर तक हरियाणा में ही अभी तक नए कानून के तहत करीब साढ़े तीन सौ चालान काटे गए हैं। यहां जुर्माने के तौर पर 52 लाख रुपये से अधिक की राशि इकट्ठी की गई है। अगर ओडिशा की बात करें तो वहां अभी तक चार हजार से भी ज्यादा चालान काटे गए हैं। इनसे 88 लाख रुपये से अधिक की राशि एकत्रित की गई और वहां 46 वाहन जब्त कर लिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+