जम्मू कश्मीर: पुलिस लाइन में घुसे आतंकी, 3 ढेर, 8 जवान शहीद
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पुलिस लाइन पर हुए आतंकी हमले में 8 जवान शहीद हो गए है जबकि 5 जवान घायल हैं। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। बता दें कि शनिवार की तड़के आतंकियों ने पुलिस लाइन पर हमला कर दिया था। आतंकी पुलिस लाइन के अंदर घुस आए थे जिसके बाद उन्हें बाहर निकालने के लिए सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया। अभी तक दो आतंकियों के शव को बरामद कर लिया गया है और तीसरे की तलाश की जा रही है।

दिन भर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच चली मुठभेड़ के बाद अब फायरिंग रुक गई है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति अब नियत्रंण में है। इस हमले में सीआरपीएफ के 4 जवान, जम्मू पुलिस का एक जवान और तीन स्पेशल पुलिस फोर्स के जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के दो जवान एक बम को डिफ्यूज करने के दौरान हुए विस्फोट में शहीद हुए।
सेना के लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू ने बताया कि पुलिस लाइन में रहने वाले सभी परिवारों को सुरक्षित बार निकाल लिया गया है और स्थिति अब नियत्रंण में है। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एस पी वैद ने कहा कि इस हमले से हमें काफी नुकसान हुआ है। शहीद हवलदार इम्तियाज अहमद शेख समेत हमारे सभी जवानों ने पूरी दिलेरी के साथ आतंकियों का सामना किया। जवानों के लिए यह दुखद दिन है। हम जम्मू कश्मीर से आतंक का सफाया करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।












Click it and Unblock the Notifications