8 लाख शादीशुदा भारतीयों ने अपने जीवनसाथी को दिया धोखा, रिपोर्ट में हुआ ये बड़ा खुलासा
नई दिल्ली। शादीशुदा भारतीयों को लेकर एक हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें कहा गया है कि 8 लाख शादीशुदा भारतीय महिला और पुरुषों ने एक्स्ट्रा मैरिटल संबंधों के लिए डेटिंग ऐप पर अकाउंट बनाया हुआ है। सोमवार को जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इन लोगों में सबसे ज्यादा संख्या तकनीक के क्षेत्र में काम करने वालों की है। ऐप पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक तब आया जब बच्चों की सर्दियों की छुट्टियां खत्म हुईं और लोग अपने काम पर वापस लौटे।

सबसे ज्यादा पुरुष किन शहरों से हैं?
नवंबर 2019 में ऐप पर सबसे ज्यादा पुरुष बेंगलुरू, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, गुरुग्राम, अहमदाबाद, जयपुर, चंडीगढ़, लखनऊ, कोची, नोएडा, विशाखापट्टनम, नागपुर, सूरत, इंदौर और भुवनेश्वर से थे। वहीं सबसे ज्यादा महिलाएं, बेंगलुरू, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, गुरुग्राम, अहमदाबाद, जयपुर, कोची, नोएडा, लखनऊ, इंदौर, सूरत, गुवाहाटी, नागपुर और भोपाल से थीं।

डेटिंग ऐप पर 567 फीसदी की बढ़त
फ्रांस के इस एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप पर 567 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। जो ये दिखाता है कि शादीशुदा लोग अपने पति या पत्नी से अलग जाकर संबंध बनाने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ऐप के अनुसार नए साल का मौका होने की वजय से यूजर्स की संख्या बढ़ रही है। यूजर्स की संख्या की बात करें तो जनवरी, 2020 के पहले हफ्ते में दिसंबर के मुकाबले 300 फीसदी ज्यादा दर से सब्सक्रिप्शन बढ़े। वहीं जनवरी के पहले हफ्ते में पूरे महीने के 250 फीसदी सब्सक्राइबर आए।

2019 में भी ऐसा ही हुआ था
कुछ ऐसा ही जनवरी 2019 में भी देखने को मिला था। तब बीते दो हफ्ते के मुकाबले नए साल के पहले ही हफ्ते में 295 फीसदी की दर से सब्सक्रिप्शन बढ़े थे। इसके अलावा, जनवरी 2019 के पहले हफ्ते में नए सब्सक्रिप्शन की संख्या पूरे महीने का 245 फीसदी थी।












Click it and Unblock the Notifications