Eid-ul-Fitr 2024: केरल में ईद आज, सीएम विजयन ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कही यह बात
दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक की प्रमुख मस्जिदों ने बताया कि कई भारतीय मुसलमान आज, 10 अप्रैल को एक और दिन रोजा रखेंगे क्योंकि चांद नहीं देखा गया। परिणामस्वरूप, देश के अधिकांश हिस्सों में ईद-उल-फितर 11 अप्रैल को मनाया जाएगा। जबकि केरल में ईद आज मनाई जा रही है।
केरल के मुख्यमंत्री, पिनाराई विजयन ने राज्य के निवासियों को सोशल मीडिया के माध्यम से ईद की बधाई दी। सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश देते हुए उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है।
यह भी देखें: Eid-Al-Fitr 2024: भारत में 11 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद, देशभर के मुसलमानों से मौलाना फरंगी महली ने की ये अपील

पिनाराई विजयन ने कहा, "ईद-उल-फितर जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को एकजुट करते हुए दृढ़ता और धैर्य का जश्न मनाता है। चूंकि प्रतिगामी ताकतें ध्रुवीकरण पैदा करने के लिए सांप्रदायिक नफरत फैला रही हैं, आइए करुणा और सद्भाव की भावना को अपनाएं और उत्सव में शामिल हों। ईद मुबारक।"
#WATCH | Kerala CM Pinarayi Vijayan tweets, "Eid al-Fitr celebrates perseverance and endurance, uniting people from all walks of life. As regressive forces are spreading communal hatred to create polarisation, let’s embrace the spirit of compassion and harmony and join the… pic.twitter.com/kk6kZZLIlI
— ANI (@ANI) April 10, 2024
बता दें, जम्मू-कश्मीर में ईद-उल-फितर बुधवार को मनाया जाएगा क्योंकि इस्लामिक महीने शव्वाल का चांद यहां देखा गया। केंद्र शासित प्रदेश के ग्रैंड मुफ्ती नासिर-उल-इस्लाम ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। बुधवार को लद्दाख में भी ईद-उल-फितर मनाई जाएगी।
केरल में मौलवियों ने मंगलवार को चांद दिखने की पुष्टि की। इसके बाद, राज्य के लिए ईद उत्सव की तारीख की घोषणा सैय्यद सादिक अली शिहाब थंगल, जिफरी मुथुक्कोया थंगल और कंथापुरम ए पी अबूबकर मुसलियार जैसे प्रमुख मौलवियों द्वारा की गई। बता दें, पश्चिम एशिया के कई इस्लामिक देश 10 अप्रैल को त्योहार मना रहे हैं। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और अन्य देशों में शव्वाल चांद 9 अप्रैल को देखा गया था। पाकिस्तान में 10 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी।
शाही जामा मस्जिद दिल्ली के पूर्व इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि शव्वाल का चांद नहीं देखा गया है। बुखारी ने घोषणा की, "ईद गुरुवार, 11 अप्रैल को मनाई जाएगी।" इसी तरह, लखनऊ की मरकजी चांद कमेटी ने आज शाम चांद न दिखने के कारण 11 अप्रैल को ईद मनाने की पुष्टि की है।
यह भी देखें: इन जगहों पर हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत मस्जिद, ईद का जश्न होता है शानदार












Click it and Unblock the Notifications