Eid ul Adha पर सांड का बदला, पिस्टल से गोली मारने वाले शख्स को इस तरह सिखाया सबक, देखें Video

नई दिल्ली, 12 जुलाई: मुस्लिम समुदाय का त्योहार ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार दुनियाभर में मनाया गया। इस दिन पशु की बलि देने का रिवाज है, जिसके लिए लोग करोड़ों रुपए तक खर्च करने से भी नहीं कतराते। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बैल पर पिस्टल से फायरिंग करते हुए देखा गया है, जिसके बाद गुस्सा बैल में गोली चलाने वाले युवक को लहूलुहान कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पाकिस्तान के कराची का वीडियो

पाकिस्तान के कराची का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो पाकिस्तान के कराची का है, जहां ईद-उल-अजहा के दूसरे दिन हैरान कर देने वाली घटना में आक्रोशित सांड को एक युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की वीडियो अब सामने आई है, जो इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है।

पड़ोसी के बैल पर की फायरिंग

पड़ोसी के बैल पर की फायरिंग

पाकिस्तान की जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक बैल पर गोली चलाने वाले शख्स का नाम है, जिसके हाथ में पिस्टल भी है। अशरफ ने कराची के बहादुराबाद इलाके में अपने पड़ोसी उमैर के बैल पर फायरिंग की थी। घटना पर पुलिस ने बताया कि उमर ने इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

बैल को मारी दो गोली, फिर...

बैल को मारी दो गोली, फिर...

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक बैल पर पिस्टल तानकर फायर कर रही है। इस बीच एक दूसरा शख्स बैल को शूट करने से उसको रोकने की कोशिश करता देखा जा सकता है। शख्स एक गोली पहले चलाता है, जिसके बाद बैल इधर-उधर भागने लगता है, फिर युवक दूसरी गोली जानवर के पैर पर मारता है, जिसके बाद गुस्साया हुआ बैल पीछे से मुड़कर युवक की तरफ दौड़ता है।

सिंगों से कर दिया युवक बुरी तरह घायल

सिंगों से कर दिया युवक बुरी तरह घायल

वहीं अपनी जान बचाने के लिए घायल बैल भागता है और इस बीच गोली चलाने वाले शख्स को अपना निशाना बना देता है। घटनास्थल से भागने से पहले बैल ने अपने सींगों से युवक को बुरी तरह से घायल कर दिया। इतना ही नहीं युवक जैसे तैसे भागा तो उसके पीछे बैल दौड़ने लगा, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+