कश पर भी महंगाई की मार, हर सिगरेट की रेट पर 3.50 रू. की बढ़ोतरी

अपनी इसी योजना को उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखकर बताया। उन्होंने जेटली को लिखे पत्र में सिगरेट के दामों में एक सामान 3.5 रुपये प्रति की बढोतरी की अपील की है। हर्षवर्धन ने कहा है कि सिगरेट की खपत कम करने के लिए इसके दामों में बढोतरी जरुरी है। इसके साथ ही हर्षवर्धन ने बीडी उद्योग को मिल रही कर छूट को भी समाप्त करने की मांग की है।
दरअसल हर्षवर्धन की इस योजना के पीछे की दलील है कि देश में धूम्रपान करने वाले पुरुषों की संख्या पिछले एक दशक में 8.3 करोड से बढकर 10.5 करोड हो गई है। तंबाकू उत्पाद से उनके स्वास्थ्य पर इसके प्रतिकूल प्रभाव से हर साल डेढ करोड लोग गरीबी में चले जाते हैं। ऐसे में वो चाहते है कि 2014-15 के बजट में सिगरेट की हर डंडी पर 3.5 रुपये की बढोतरी की जाए। यह कर सभी आकार की सिगरेट पर लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये उत्पाद जितने महंगे होंगे हम सभी के लिए उतना ही अच्छा होगा। तंबाकू उत्पादों के दाम बढने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications