Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शिक्षा मंत्रालय ने युवा संगम के पांचवें चरण के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई, अब 25 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

Yuva Sangam: शिक्षा मंत्रालय ने वार्षिक सांस्कृतिक और शैक्षिक आदान-प्रदान कार्यक्रम युवा संगम के पांचवें चरण के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख को बढ़ा दिया है। पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2024 तय की गई थी। लेकिन अब इसे 25 अक्टूबर 2024 तक बढ़ा दिया गया है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पिछले कुछ दिनों में रजिस्ट्रेशन के प्रति बढ़ते उत्साह को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ताकि इच्छुक प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन करने में सुविधा मिल सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2015 को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के बीच स्थायी और संरचित सांस्कृतिक जुड़ाव की परिकल्पना प्रस्तुत की थी। इस विचार को साकार करने के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम की शुरुआत 31 अक्टूबर 2016 को की गई थी। युवा संगम कार्यक्रम का उद्देश्य 18 से 30 वर्ष की आयु के युवाओं को भारत के विविध परिदृश्य में जुड़ने और सहयोग करने का अवसर प्रदान करना है। यह कार्यक्रम अब अपने पांचवें चरण में है और 114 दौरों के माध्यम से 4,795 युवाओं को पूरे भारत में क्रॉस-सांस्कृतिक सीखने और संवाद का अनुभव प्रदान कर चुका है।

yuva sangam

पांच प्रमुख क्षेत्रों में युवाओं को मिलेगा अनुभव

शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि युवा संगम के तहत युवा पेशेवरों और छात्रों जिसमें एनएसएस और एनवाईकेएस के स्वयंसेवक साथ ही ऑनलाइन कोर्स या स्किलिंग संस्थानों में नामांकित युवा भी शामिल हैं। इनको इस बहु-आयामी अनुभव के लिए आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पांच प्रमुख क्षेत्रों पर्यटन, परंपरा, प्रगति, पारस्परिक संपर्क और प्रौद्योगिकी में युवाओं को अलग-अलग राज्यों की संस्कृति, इतिहास और परंपराओं को नजदीक से जानने का अवसर मिलेगा।

प्रतिभागी जोड़ीबद्ध राज्यों की यात्रा करेंगे

केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों और विभागों के सहयोग से आयोजित इस आदान-प्रदान कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जोड़ीबद्ध राज्यों की यात्रा पर ले जाया जाएगा। जहां वे स्थानीय इतिहास, संस्कृति और परंपराओं का गहराई से अनुभव करेंगे और देश की विविधता को समझने का मौका पाएंगे। कार्यक्रम के पांचवें चरण के लिए देश भर के 20 प्रतिष्ठित संस्थानों की पहचान की गई है। इस चरण के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उच्च शिक्षा संस्थान प्रतिभागियों का नेतृत्व करेंगे और उन्हें उनके जोड़ीदार गंतव्य पर ले जाएंगे।

पहले चरणों की तरह पांचवां चरण भी रहेगा सफल

पिछले चरणों में युवा संगम ने बड़ी सफलता प्राप्त की है और इस बार भी पांचवें चरण के लिए देशभर के युवाओं का उत्साह देखकर इसे एक और बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। युवाओं को रजिस्ट्रेशन के इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाना चाहिए और 25 अक्टूबर 2024 तक अपनी जगह सुनिश्चित करनी चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+