NEET जांच के लिए बनेगी हाई लेवल कमेटी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

NEET Paper Leak Case: 4 जून को घोषित हुए नीट यूजी रिजल्ट 2024 को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। एक तरफ छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। इस बीच नीट पेपर लीक विवाद पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस, जहां उन्होंने नीट विवाद पर सरकार का पक्ष रखा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नीट की जांच के लिए एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जीरो एरर परीक्षा सरकार की प्राथमिकता है। वहीं उन्होंने बिहार से सामने आए घटनाक्रम का भी जिक्र किया।

Dharmendra Pradhan Press Conference

Recommended Video

    NEET जांच के लिए बनेगी हाई लेवल कमेटी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

    नीट विवाद से जुड़े मामले पर शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा कि, "मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार छात्रों के हितों को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। छात्रों का हित हमारी प्राथमिकता है और उसके साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा"

    उन्होंने आगे कहा कि NEET परीक्षा के संबंध में हम बिहार सरकार के साथ लगातार संपर्क में है और पटना से हमारे पास कुछ जानकारी भी आ रही है। पटना पुलिस जांच कर रही है। वो डिटेल रिपोर्ट जल्द ही भारत सरकार को भेजेंगे। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं की पुख्ता जानकारी आने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

    हाई लेवल कमेठी का होगा गठन

    इसी के साथ उन्होंने नीट की जांच के लिए एक हाई लेवल कमेटी के गठन की भी बात कही। प्रधान ने कहा, "सरकार एक उच्च स्तरीय समिति बनाने जा रही है। उस उच्च स्तरीय समिति से NTA, इसकी संरचना, कार्यप्रणाली, परीक्षा प्रक्रिया, पारदर्शिता और डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल को और बेहतर बनाने के लिए सिफारिशें अपेक्षित रहेंगी।"

    छात्रों को दिया शिक्षा मंत्री ने आश्वासन

    वहीं धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "सरकार के संज्ञान में कुछ अनियमितताएं आई हैं। हम इसकी जिम्मेदारी लेते हैं। मैं छात्रों से बहुत विनम्रता से अनुरोध करना चाहूंगा कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें। सरकार आपके भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। हम आपको आश्वासन देते हैं कि सरकार आपके हितों की रक्षा के लिए हमेशा पारदर्शी प्रक्रिया और व्यवहार अपनाएगी। सरकार और व्यवस्था पर भरोसा रखें। सरकार कुछ भी गलत बर्दाश्त नहीं करेगी।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+