Education Hypocrisy: आपके लिए नहीं हैं अच्छे स्कूल, लेकिन नेताओं के बच्चे विदेशों में पढ़ रहे
Education Hypocrisy: जब बात देश की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षा के अधिकार की होती है, तो हमारे देश के नेता बड़े-बड़े मंचों पर खड़े होकर कई वादे करते हैं। हम भारत की शिक्षा को विश्वस्तरीय बनाएंगे, हर बच्चे को समान शिक्षा का अधिकार मिलेगा, और सरकारी स्कूलों की हालत सुधारी जाएगी, भारत की शिक्षा फिनलैंड जैसी हो जाएगी आदि। लेकिन भारत में शिक्षा के गिरते स्तर को आप देख ही रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई नेता ऐसे हैं जिन्होंने अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा का इंतजाम विदेशों में कर दिया है या कर रहे हैं। आइए जानते हैं उन नेताओं के बारे में।
जगदीप धनखड़ (भारत के उपराष्ट्रपति) : जगदीप धनखड़ की बेटी कामना धनखड़ ने अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया युनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल से एमबीए किया है।ॉ

दिग्विजय सिंह (पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश): इनके पांच बच्चे हैं, एक बेटा और चार बेटियां। बेटे जयवर्धन सिंह ने मास्टर्स इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (एम.पी.ए.), कोलंबिया यूनिवर्सिटी, न्यूयॉर्क से पूरी की है। बेटी मानसी सिंह ने इंटरनेशनल सोशल एंड पब्लिक पॉलिसी में एमएससी, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से की।
निर्मला सीतारमण (वित्त मंत्री): निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांग्मयी ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, यूके से पढ़ाई की है।
पी. विजयन (केरल के मुख्यमंत्री): केरल के वर्तमान मुख्यमंत्री पीनारई विजयन के बेटे विवेक किरण विजयन ने इंग्लैंड की बर्मिंघम यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है।
शरद पवार (पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र): शरद पवार की बेटी और एनसीपी से सांसद सुप्रिया सुले ने बर्कले यूनिवर्सिटी से जल प्रदूषण पर पढ़ाई की है।
पीयूष गोयल (वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री): गोयल के दोनों बच्चों ध्रुव और राधिका गोयल ने हार्वर्ड युनिवर्सिटी, अमेरिका से निवेश बैंकिंग की पढ़ाई की है।
मुलायम सिंह यादव (समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री): मुलायम सिंह यादव के बेटे और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ऑस्ट्रेलिया की सिडनी यूनिवर्सिटी से पर्यावरण इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है। वहीं उनके दूसरे बेटे प्रतीक यादव ने यूके कि लीड्स यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है।
एस जयशंकर (विदेश मंत्री): एस जयशंकर के बेटे ध्रुव जयशंकर ने मैकलेस्टर कॉलेज और जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी, अमेरिका से सिक्योरिटि स्टडीज में एमए की पढ़ाई की है।
पवन कल्याण (डिप्टी सीएम आंध्र प्रदेश): पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर सिंगापुर में पढ़ाई कर रहे हैं।
धर्मेंद्र प्रधान (शिक्षा मंत्री): बेटी नैमिषा प्रधान ने अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के फ्लेचर स्कूल से कानून में पोस्ट ग्रेजुएट किया है।
कमलनाथ (मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री): कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।
स्मृति ईरानी (पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री): दोनों बच्चे जोहर और जोइश ईरानी ने नई दिल्ली के द ब्रिटिश स्कूल में पढ़ाई की। जोहर अब विदेश में पढ़ रही हैं जिसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। जबकि दूसरी बेटी शैनेल ईरानी ने अमेरिका के जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से एलएलएम की पढ़ाई की है।
प्रकाश सिंह बादल (मुख्यमंत्री पंजाब): अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर सिंह बादल ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है।
शिवराज सिंह चौहान (कृषि मंत्री): बेटे कार्तियेय चौहान ने अमेरिका के पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी से एलएलएम की पढ़ाई की है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया (नागरिक उड्डयन मंत्री): बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई किया है।
रविशंकर प्रसाद (पूर्व विधि एवं न्याय मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री): रविशंकर प्रसाद के बेटे आदित्य शंकर ने अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है।
प्रकाश जावड़ेकर (पूर्व पर्यावरण एवं वन मंत्री): प्रकाश जावड़ेकर की बेटी अपूर्वा जावड़ेकर ने बोस्टन यूनिवर्सिटी, अमेरिका से पीएचडी की है।
हरदीप सिंह पुरी (पूर्व भारतीय राजनयिक): बेटी तिलोत्तमा पुरी ने ब्रिटेन के वारविक यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई की है।
गजेंद्र सिंह शेखावत (संस्कृति और पर्यटन मंत्री): गजेंद्र सिंह शेखावत कि बेटी सुहासिनी शेखावत ने ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की।
जेपी नड्डा (स्वास्थ्य मंत्री): जेपी नड्डा के बेटे हरीश नड्डा ने ब्रिटेन के लंदन विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की है।
वसुंधरा राजे (राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री): पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद वसुंधरा राजे सिंधिया के पुत्र दुष्यंत सिंह ने जॉनसन एंड वेल्स यूनिवर्सिटी, अमेरिका से होटल मैनेजमेंट में एमबीए किया है।
अजीत सिंह (राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक और पूर्व सांसद): इनके बेटे जयंत चौधरी ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स यूके से इंटरनेशनल रिलेश्ंस में मास्टर डिग्री हासिल की है।
हर्षवर्धन (पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री): हर्षवर्धन के बेटे सचिन वर्धन ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न यूनिवर्सिटी से फाइनेंस एंडकाउंटिंग की पढ़ाई की है।
शशि थरूर: कांग्रेस सांसद शशि थरूर के दो बेटे है, दोनों जुड़वां बेटे हैं। इनकी स्कूली शिक्षा अमेरिका (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल स्कूल, न्यूयॉर्क) से हुई है। दोनो ने ग्रेजुएशन येल यूनिवर्सिटी से किया है।
भगवंत मान (पंजाब के मुख्यमंत्री): भगवंत मान के बेटे दिलशन सिंह मान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अमेरिका के यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल स्कूल, न्यूयॉर्क से की। अभी वे वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से , सिएटल में बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई कर रहे हैं।
उद्धव ठाकरे (महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ): उद्धव ठाकरे के दो बेटे हैं, आदित्य ठाकरे सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से बी.ए. (इतिहास) डिग्री ली फिर किशिनचंद चेलाराम लॉ कॉलेज, चर्चगेट, मुंबई से एलएलबी प्राप्त की और दूसरे बेटे, तेजस ठाकरे ने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की उच्च शिक्षा के लिए बफ़ेलो, न्यूयॉर्क शहर में यूएसए यूनिवर्सिटी से उन्होंने वन्यजीव अनुसंधान (जैव-विविधता अनुसंधान) में ग्रेजुएशन किया।
फेहरिस्त में अभी कई नाम हैं जिनका जिक्र नहीं हैं। अगर सभी को मिला लें तो लिस्ट 2-3 गुना लंबी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications