यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठा रही महिला पत्रकारों को मिला एडिटर्स गिल्ड का समर्थन

नई दिल्ली। जिस तरह से हाल के दिनों में बॉलीवुड में यौन शोषण के खिलाफ मी टू अभियान की शुरुआत हुई है उसके बाद तमाम क्षेत्र से जुड़े लोग भी उनके साथ हुए यौन शोषण के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं, इसमे मीडिया जगत से जुड़ी महिला पत्रकार भी शामिल हैं। हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स की महिला पत्रकार ने उनके साथ यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद मुंबई के ब्यूरो चीफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मीडिया में यौन शोषण के खिलाफ खुलकर बोल रही महिलाओं को अब एडिटर्स गिल्ड का भी साथ मिला है।

assault

एडिटर्स गिल्ड ने कहा है कि जो महिला पत्रकार न्यूजरूम के भीतर यौन शोषण के खिलाफ बोल रही हैं हम उन्हें पूरा साथ देंगे। साथ ही गिल्ड की ओर से तमाम मीडिया संस्थान को कहा गया है कि वह बिना भेदभाव के जांच करने करें। जो भी इस मामले में दोषी पाया जाता है वह उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। एडिटर्स गिल्ड की ओर से जो बयान जारी किया गया है उसमे कहा गया है कि मीडिया लीडर्स के तौर पर यह हमारी जिम्मेदारी है कि मीडिया संस्थान सुरक्षित और बेहतर जगह रहे जहां महिलाएं किसी भय के काम कर सके।

उन तमाम महिला पत्रकारों को एडिटर्स गिल्ड ने अपना समर्थन दिया है जोकि संस्थान के भीतर किसी भी तरह की भेदभाव का शिकार हैं या फिर उनके कैरियर में उन्हें मानसिक और शारीरिक यातना का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही गिल्ड ने उन महिला पत्रकारों की तारीफ की है जिन्होंने संस्थान के भीतर उनके साथ हो रहे यौन शोषण के खिलाफ खुलकर बोला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+