आतंकियों ने राइजिंग कश्मीर अखबार के संपादक की गोली मारकर की हत्या
श्रीनगर। आतंकियों ने घाटी में एक पत्रकार की हत्या कर दी है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक श्रीनगर के प्रेस कॉलोनी में राइजिंग कश्मीर न्यूज पेपर के एडिटर शुजात बुखारी को आतंकियों ने गोली मार दी। आनन-फानन में उन्हें अ अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुखारी के साथ साथ उनका एसपीओ भी मौजूद था जिसे गंभीर चोटें आई हैं।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो बुखारी को कुछ दिनों से अज्ञात कॉल से धमकी मिल रही थी। वहीं इस हत्याकांड पर जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि आतंकियों ने एक बड़ा ही करूप चेहरा दिखाया है वो भी ईद से पहले।












Click it and Unblock the Notifications