अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को पूछताछ के लिये ED दोबारा भेजेगा नोटिस

एक कंपनी से प्रमोशन के लिए 1 करोड़ की रकम लेने वाले बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को ईडी ने 4 अक्टूबर को तलब किया था लेकिन वो नहीं पहुंचे।

लखनऊ। एक कंपनी से प्रमोशन के लिए 1 करोड़ की रकम लेने वाले बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को ईडी ने 4 अक्टूबर को तलब किया था लेकिन वो नहीं पहुंचे। प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि नवाज को जल्द ही दोबारा नोटिस भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

गौरतलब है कि नोएडा में एक कंपनी के हजार करोड़ की ठगी के खुलासे के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी से पूछताछ की जानी थी जिन्होंने इस कंपनी के प्रमोशन के लिए 1 करोड़ रुपये लिए थे।

Nawazuddin Siddiqui

इसी साल फरवरी में नोएडा के सेक्टर-20 में अमित कुमार जैन ने ऑनलाइन कंपनी वेब वर्क कंपनी पर ठगी का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि लोगों ने इस कंपनी में लाखों रुपये लगाए हैं लेकिन उन्हें वापस पैसे नहीं मिले। इसके बाद पुलिस कंपनी के मालिक अनुराग गर्ग और संदेश वर्मा को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। हालांकि बाद में दोनों जमानत पर छूट गए थे।

दोनों ने से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि कंपनी ने प्रमोशन के लिए एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को 1 करोड़ रुपये दिए थे। इसके बाद ईडी ने बॉलीवुड अभिनेता को नोटिस भेज पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया था लेकिन वो नहीं पहुंचे। दीवाली के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फिर से नोटिस भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+