सांसदी जाने के बाद अब नई मुसीबत में Mahua Moitra, इस मामले में ED का मिला समन
ED Summons Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस नेता और निष्कासित लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा अब नई मुसीबत से घिर गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें कथित विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले के तहत पूछताछ के लिए तलब किया है।
टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा को ईडी का समन विदेशी मुद्रा में लेनदेन से जुड़े मामले में भेजा गया है। जिसके तहत महुआ मोइत्रा को सोमवार (19 फरवरी) को नई दिल्ली में एजेंसी के कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

विदेशी मुद्रा में लेनदेन का पूरा मामला कैश फॉर क्वेरी केस से ही जुड़ा हुआ है। जिसमें महुआ मोइत्रा को अपनी सांसदी से हाथ धोना पड़ा था। दरअसल, एथिक्स कमिटी ने अपनी रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा की सांसदी रद्द करने के साथ ही इस पूरे मामले की कानूनी जांच कराने की सिफारिश की।
ऐसे में महुआ मोइत्रा के वित्तीय लेनदेन के आपराधिक पहलुओं की जांच केंद्रीय एजेंसियों के जरिए करवाने की बात कही गयी थी।
महुआ मोइत्रा पर संसद में केंद्र सरकार की आलोचना करने वाले सवाल पूछने के लिए व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से 2 करोड़ रुपए नकद और "लक्जरी उपहार" सहित रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया था।उन पर सांसद के रूप में अपनी ईमेल आईडी के साथ-साथ संसदीय वेबसाइट पर अपने लॉगिन डिटेल साझा करने का भी आरोप लगाया गया ताकि हीरानंदानी सीधे प्रश्न पोस्ट कर सकें।
हालांकि तृणमूल नेता ने रिश्वतखोरी के आरोपों का सख्ती से खंडन किया था, लेकिन स्वीकार किया कि उन्होंने साझा की थी, जिसके बारे में उनका दावा था कि यह एक आम बात है।
बता दें कि महुआ मोइत्रा की जांच सीबीआई द्वारा भी की जा रही है, जो लोकपाल के निर्देश पर उनके खिलाफ आरोपों की प्रारंभिक जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच के तहत, एजेंसी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकती या तलाशी नहीं ले सकती, लेकिन वह जानकारी मांग सकती है, दस्तावेजों की जांच कर सकती है और तृणमूल नेता से पूछताछ भी कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications