नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने सोनिया गांधी को भेजा समन, 23 जून को किया तलब
नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने सोनिया गांधी को भेजा समन, 23 जून को किया तलब
नई दिल्ली, 10 जून: नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोविड-19 संक्रमण से उबर रही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को समन की नई तारीख दी है। एजेंसी ने अब सोनिया गांधी को 23 जून को तलब किया है।

बता दें सोनिया गांधी को इससे पहले ईडी ने 8 जून के लिए समन आदेश जारी किया गया था। लेकिन 3 जून को सोनिया गांधी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी इसलिए सोनिया गांधी ने एजेंसी के सामने पेश होने के लिए और समय मांगा था। ईडी ने मामले में पूछताछ के लिए उनके बेटे और पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी को भी 13 जून को तलब किया है।
राहुल गांधी को पहले एजेंसी ने 2 जून को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन केरल के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र के लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने देश से बाहर होने के कारण नई तारीख की मांग की। केंन्द्रीय एजेंसी ने बाद में राहुल गांधी को 13 जून को मध्य दिल्ली में अपने मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा था।
ईडी ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी से पूछताछ एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) द्वारा अर्जित कथित अवैध संपत्तियों के संबंध में है।
यह मामला हाल ही में नेशनल हेराल्ड अखबार के मालिक पार्टी द्वारा प्रवर्तित यंग इंडियन में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी, धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत सोनिया और राहुल गांधी के बयान दर्ज करना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications