ईडी ने Joyallukas ज्‍वैलरी चेन की 305 कराेड़ की संपत्ति का जब्त, जानें क्‍या लगा है आरोप

Joyallukas ज्‍वैलरी चेन की पांच परिसरों पर छापे मारे जाने के कुछ दिनों बाद शुक्रवार को ईडी ने जोयल्लुकास ज्‍वैलर्स चेन की 305.84 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

gold

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार शाम बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने फेमस ज्वैलरी चेन Joyallukas के पांच शो रूम में छापा माराने के कुछ दिनों बाद Joyallukas की 305.84 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

जानें ईडी ने क्‍यों संपत्ति जब्त की

जांच एजेंसी द्वारा कंपनी के पांच शो रूम पर छापे मारे जाने के कुछ दिनों बाद शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय ने ज्वैलरी चेन Joyallukas की 305.84 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने ज्‍वैलरी चेन के खिलाफ ये कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए की है। ये मामला हवाला चैनलों के माध्यम से भारत से दुबई में भारी मात्रा में नकदी ट्रांसफर करने से संबधित है।

दुबई में निवेश किया गया

जॉय अलुकास वर्गीज के 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली Joyallukas ज्वैलरी एलएलसी कंपनी दुबई में निवेश किया गया। मंगलवार को कंपनी ने अपनी 2,300 करोड़ रुपये की आरंभिक public offering या आईपीओ को यह कहते हुए वापस ले लिया कि उसे अपने फाइने‍ंसियल परिणामों में बदलाव शामिल करने के लिए और समय चाहिए।

ईडी ने कुर्क की है 33 अचल संपतियां

गाैरतलब है कि ईडी के द्वारा कुर्क की गई ज्‍वैलरी चेन की संपत्तियों में 33 अचल संपत्तियां शामिल हैं, जिनकी कीमत 81.54 करोड़ रुपये है, जिसमें शोभा सिटी, त्रिशूर में जमीन और एक आवासीय भवन शामिल है। प्रवर्तन निदेशालय ने 91.22 लाख रुपये मूल्य के तीन बैंक खाते, 5.58 करोड़ रुपये मूल्य के तीन सावधि जमा और 217.81 करोड़ रुपये मूल्य के जोयल्लुकास के शेयर भी जब्त कर लिए हैं।

कंपनी लगभग 68 शहरों में शोरूम है

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बेबी जॉर्ज ने मंगलवार को रायटर को दिए इंटरव्‍यू में बताया 'बाजार की स्थितियों के अधीन, जल्द से जल्द" अपने आईपीओ दस्तावेजों को परिष्कृत करने की योजना थी ज्वैलरी रिटेलर, जो मुख्य रूप से दक्षिण भारत पर फोकस है। कंपनी लगभग 68 शहरों में शोरूम का संचालन करती है'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+