ED Raid: हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के आवास पर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED Raid on Hero Motocorp: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के आवास पर छापेमारी की है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के अनुसार दिल्ली और गुरुग्राम स्थित परिसरों में तलाशी ली गई है।

यह जांच पवन मुंजाल के करीबी एक व्यक्ति के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की शिकायत के बाद हुई है। अघोषित विदेशी मुद्रा ले जाने के आरोप में जांच की जा रही थी।

हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के घर पर ED की छापेमारी

छापेमारी के बाद मंगलवार को हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों की जोरदार पिटाई हुई। बीएसई पर स्टॉक 5.34 प्रतिशत गिरकर ₹3,032.10 के निचले स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले साल मार्च में आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के मामले में हीरो मोटरकॉर्प के कार्यालयों में तलाशी ली थी। आय़कर विभाग ने मुंजाल के आवास पर भी तलाशी ली थी।

हीरो मोटोकॉर्प एक कैलेंडर वर्ष में यूनिट वॉल्यूम बिक्री के मामले में 2001 में दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया वाहन निर्माता बन गया था। पिछले 20 वर्षों से लगातार इस खिताब को बरकरार रखा है। कंपनी का दबदबा एशिया, अफ्रीका और दक्षिण और मध्य अमेरिका के 40 देशों में है।

यह भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को लेकर कसा तंज, कहा - 'NDA की केवल तीन मजबूत पार्टियां ईडी, आयकर विभाग और सीबीआई'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+