दिल्ली-मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी, एक करोड़ के पुराने नोट बरामद

प्रवर्तन निदेशालय की ये छापेमारी दिल्ली और मुंबई कई जगहों पर हुई है। इस कार्रवाई ईडी को एक करोड़ रुपये के पुराने प्रतिबंधित नोट बरामद हुए।

नई दिल्ली। नोटबंदी के बीच प्रवर्तन निदेशालय ने देशभर के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई को एक करोड़ से ज्यादा की पुरानी करेंसी बरामद हुई है।

note

प्रवर्तन निदेशालय ने देशभर में की छापेमारी

मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने देश के 40 ठिकानों पर छापेमारी की। प्रवर्तन निदेशालय को खबर मिली थी कई लोग अभी भी पुरानी करेंसी से लेन-देन कर रहे हैं।

प्रवर्तन निदेशालय की ये छापेमारी दिल्ली और मुंबई कई जगहों पर हुई है। इस कार्रवाई ईडी को एक करोड़ रुपये के पुराने प्रतिबंधित नोट बरामद हुए।

इसके साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय ने इन ठिकानों से 20 लाख की नई करेंसी भी बरामद की है। इसके अलावा 50 लाख की विदेशी मुद्रा भी छापेमारी टीम ने बरामद की है।

20 लाख की नई करेंसी भी बरामद

अभी ये साफ नहीं हुआ कि आखिर इतनी बड़ी रकम कहां और किस काम में इस्तेमाल की जा रही थी। हालांकि शक है कि शायद ये मुद्रा हवाला कारोबार के जरिए इस्तेमाल की जा रही थी।

बता दें कि 8 नवंबर को मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध लगाया था। जिसके बाद से लगातार एजेंसियां छापेमारी करके पुराने प्रतिबंधित नोटों को बरामद करने की कोशिश में जुटी हुई हैं।

प्रवर्तन निदेशालय की ये कार्रवाई नोटबंदी के मद्देनजर काफी अहम मानी जा रही है। फिलहाल छापेमारी का दौर जारी है। इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+