आईएनएक्स मीडिया केस: प्रवर्तन निदेशालय ने कार्ति चिदंबरम से फिर की पूछताछ
नई दिल्ली। बहुचर्चित आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए। मामले के जांच अधिकारी ने तमिलनाडु के शिवगंगा से कांग्रेस सांसद कार्ती के मनी लांड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत बयान रिकार्ड किये। इससे पहले, उनसे पिछले साल अक्टूबर में पूछताछ की गई थी। जांच एजेंसी ने सांसद से इससे पहले भी मामले में कई बार पूछताछ की है।

ईडी ने ने अक्टूबर में आईएनएक्स मीडिया मामले में 2018 में कार्ति की 54 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। उनकी ये संपत्ति भारत, ब्रिटेन और स्पेन में स्थित है। इससे पहले, एजेंसी सूत्रों ने आरोप लगाया था कि पी. चिदंबरम और कार्ति कई मुखौटा कंपनियों से लाभ हासिल करने वाले मालिक हैं। सीबीआई और ईडी ने पिछले साल चिदंबरम को गिरफ्तार किया था और उन्हें 100 दिन हिरासत में रहना पड़ा था। उन्हें गत दिसंबर की शुरुआत में रिहा किया गया।
इससे पहले, एजेंसी सूत्रों ने आरोप लगाया था कि पी चिदंबरम और कार्ति कई मुखौटा कंपनियों से लाभ हासिल करने वाले मालिक हैं। इन कंपनियों का गठन भारत और विदेश में किया गया है। इन कंपनियां का विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की आईएनएक्स मीडिया समूह को दी गई मंजूरी से जुड़ाव सामने आया।
वहीं दूसरी ओर मद्रास उच्च न्यायालय ने सोमवार को कार्ति चिदंबरम और उनकी पत्नी श्रीनिधि चिदंबरम को कथित तौर पर 6.38 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति का खुलासा नहीं करने को लेकर चलने वाले मुकदमे से तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया। सांसदों और विधायकों से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए गठित एक विशेष अदालत में इस मामले की सुनवाई रोकने के लिए उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट












Click it and Unblock the Notifications