Sameer Wankhede: शाहरुख खान के बेटे को जेल में डालने वाले NCB के पूर्व अधिकारी अब खुद फंसे, ED ने लिया एक्शन
Sameer Wankhede News: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान को जेल में डालने वाले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े अब खुद मुश्किलों में फंस गए हैं।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समीर वानखेड़े के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। समीर वानखेड़े पर शाहरुख खान से उनके बेटे आर्यन खान को फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

अक्टूबर 2021 में ड्रग मामले के अलावा समीर वानखेड़े ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से ज्यादा संपत्ति अर्जित की थी। ईडी ने पिछले साल मई 2023 में दायर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की फआईआर के आधार पर कुछ दिन पहले भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
समीर वानखेड़े ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा
समीर वानखेड़े को जल्द ही ईडी द्वारा मामले में पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि जैसे ही समीर वानखेड़े को ईडी द्वारा उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के बारे में पता चला, उन्होंने पहले ही हाई कोर्ट का रुख किया और गुहार लगाई कि उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। हाई कोर्ट पहले ही उन्हें सीबीआई मामले में दंडात्मक कार्रवाई से राहत दे चुका है।
सीबीआई ने 11 मई 2023 को समीर वानखेड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। जिसमें कहा है कि अक्टूबर 2021 ड्रग मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन को नहीं फंसाने के बदले में अभिनेता से 25 करोड़ की मांग की गई थी।
ये मांग करने वालों में समीर वानखेड़े, एनसीबी के पूर्व एसपी विश्व विजय सिंह, खुफिया अधिकारी आशीष रंजन और दो निजी व्यक्तियों किरण गोसावी और सैनविले डी का नाम शामिल है। हालांकि बाद में रिश्वत की मांग को घटाकर 25 करोड़ से 18 करोड़ रुपये कर दिए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications