मेदांता अस्पताल के एमडी नरेश त्रेहन के खिलाफ ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस
नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के चेयरमैन डॉ नरेश त्रेहन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को केस दर्ज किया है। ईडी अधिकारी ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्डियोलॉजिस्ट और मेदांता मेडिसिटी अस्पताल के एमडी नरेश त्रेहन को बुक किया गया है। ईडी ने उनके और 15 अन्य लोगों के खिलाफ मेदांता अस्पताल के लिए भूमि आवंटन के संबंध में पीएमएलए के तहत प्रवर्तन मामले की सूचना रिपोर्ट दर्ज की है।
Recommended Video

बता दें कि मेदांता अस्पताल ने एमडी नरेश त्रेहन के उपर लगे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से इनकार किया है, अस्पताल की तरफ से एक बयान जारी कर कहा गया कि, चेयरमैन और बाकी लोगों के खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे और निराधार हैं। उल्टा अस्पताल ने पीआईएल दाखिल करने वाले शख्स पर ही जबरन वसूली करने का आरोप लगाया है। अस्पताल प्रशासन ने कहा, रमन शर्मा पर पहले भी वसूली के आरोप लग चुके हैं।
डॉ. नरेश त्रेहन ने मीडिया से कहा, यह वही मामला है जिसे गुरुग्राम पुलिस ने ईडी दिल्ली को सौंपा है। शिकायतकर्ता रमन शर्मा एक ज्ञात एक्सटॉर्शनिस्ट हैं। मेरे खिलाफ की गई पीआईएल एक सोची समझी साजिश है, यह उसके द्वारा उत्पीड़न के अलावा और कुछ नहीं है जिसने इस शिकायत को दर्ज करने के लिए मुझे चुना है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह तब हो रहा है जब हम एक वैश्विक महामारी से लड़ रहे हैं।
अस्पताल पर महिला ने लगाया ये आरोप
मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम में मरीज के साथ खराब बर्ताव और बिना कारण बताए बहुत ज्यादा पैसा मांगे जाने को लेकर एक महिला ने वीडियो जारी कर अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि मेदांता एक बड़ा अस्पताल है लेकिन जिस तरह के हालात का सामना उन्हें वहां करना पड़ा, वो भयावह है। उन्होंने बताया है कि उनके बेटे को थैलेसीमिया बीमारी है। जिसके चलते उसे हर महीने ब्लड चढ़ाना होता है। हालांकि मेदांता ने भी महिला के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।
यह भी पढ़ें: मेदांता अस्पताल ने कहा- FIR दर्ज कराने वाला है ब्लैकमेलर, महिला के वायरल वीडियो पर भी दी सफाई












Click it and Unblock the Notifications