टॉपर घोटाले में बिहार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष समेत 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

ईडी ने बिहार बोर्ड के टॉपर घोटाले में पूर्व बिहार बोर्ड के अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, 8 लोगों के खिलाफ भी दर्ज हुआ मामला

पटना। बिहार की बोर्ड परीक्षाओं में जिस तरह की धांधली पिछले वर्ष सामने आई थी, उनसे बोर्ड की परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया था। 2016 में बिहार बोर्ड के टॉपर घोटाले में आखिरकार आज प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष के खिलाभ मामला मामला दर्ज कर लिया है, इसके अलावा ईडी ने 8 अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। इन तमाम लोगों पर ईडी ने मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज किया है।

lalkeshwar singh

प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर पर मुकदमा दर्ज किया है। तारकेश्वर सिंह के अलावा चार अन्य कॉलेजों के प्रधानाचार्य के खिलाफ भी ईडी ने मामला दर्ज किया है। कुल मिलाकर ईडी ने लालकेश्वर सिंह के अलावा 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों की मानें तो लालकेश्वर सिंह के अलावा उनकी पत्नी उषा सिंह और उनके पीए विकास चंद्रा बोर्ड के भीतर टॉपर घोटाले के सामने आने के बाद फरार हो गए थे, उस दौरान वाराणसी में रहने वाले प्रभात जायसवाल ने इन लोगों को शरण दी थी, ईडी ने इनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। इन सभी लोगों पर गलत तरीके से पैसा कमाने का आरोप है।

इसे भी पढ़ें - Video:मिल गया बिहार बोर्ड का टॉपर गणेश कुमार, बोर्ड से मिली क्लीन चिट

बिहार टॉपर घोटाले के सामने आने के बाद राज्य की पुलिस ने यह मामला ईडी को सौंप दिया था, जिसके बाद मामले की जांच करने के बाद ईडी ने एफआईआर दर्ज की है। गौरतलब है कि इस बार भी बिहार की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ जिसमे 65 फीसदी बच्चे फेल हो गए, यही नहीं इस बार भी कला विषय से टॉप करने वाले छात्र पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+