तमिलनाडु: ED ने बढ़ाई पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की मुश्किलें, विशेष अदालत में शिकायत दर्ज
कैश फॉर जॉब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल, ईडी ने 12 अगस्त को तमिलनाडु के तत्कालीन परिवहन मंत्री वी सेंथिल बालाजी और अन्य के खिलाफ विशेष अदालत, चेन्नई के समक्ष अभियोजन शिकायत दर्ज कर दी है। वहीं अदालत ने इसका संज्ञान लिया है।
सेंथिल बालाजी के खिलाफ 3000 पेज की चार्जशीट दायर
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंत्री सेंथिल बालाजी के खिलाफ 3,000 पेज की चार्जशीट भी दायर की थी। न्यायाधीश एस अली ने मंत्री को 25 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सेंथिल बालाजी को ईडी ने इस साल जून में 2021 में धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत उनके खिलाफ दायर प्रवर्तन मामला सूचना रजिस्टर (ईसीआईआर) के संबंध में गिरफ्तार किया था।

Recommended Video
किस मामले में हुई गिरफ्तारी
ईसीआईआर 2015 में जयललिता के मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री रहने के दौरान कैश फॉर जॉब मामले में कथित संलिप्तता के लिए 2018 में स्थानीय पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज की गई तीन प्राथमिकियों के आधार पर दर्ज की गई थी। हालांकि, वह बिना विभाग के मंत्री बने रहेंगे। गिरफ्तारी के बाद सेंथिल बालाजी ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।












Click it and Unblock the Notifications