ED ने PMLA मामले में छगन भुजबल की संपत्ति जब्त करने के दिए आदेश

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम छगन भुजबल और अन्य के खिलाफ PMLA मामले की जांच के में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 20.41 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त करने आदेश जारी किया है। जांच एजेंसी के मंडलीय कार्यालय की ओर से कहा गया है कि PMLA की धाराओं के अंतर्गत संपत्ति को अंतरिम तौर पर जब्त करने के आदेश दिए गए हैं।एजेंसी की ओर से जानकारी दी गई है कि कि 20.41 करोड़ रूपये की संपत्ति जब्त करने के नए आदेश के साथ मामले में कुल 178 करोड़ रूपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है

ED ने PMLA मामले में छगन भुजबल की संपत्ति जब्त करने के दिए आदेश

ED ने भुजबल को बीते साल गिरफ्तार किया था। वो फिलहाल जेल में हैं। भुजबल के साथ उनका बेटा राकांपा विधायक पंकज और उनका भतीजा समीर भी इस मामले में आरोपी है। ईडी के अनुसार राज्य में लोक निर्माण विभाग का मंत्री रहने के दौरान छगन भुजबल को मिली रिश्वत की रकम को सफेद बनाने के लिए कथित तौर पर साजिश की थी। उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप भी हैं, जिसमें अतिथि गृह- 'महाराष्ट्र सदन' के निर्माण के लिए अनुबंध से संबंधित मामला शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+