दाऊद के करीबी रहे गैंगस्टर इकबाल मिर्ची के परिवार की 22 करोड़ की प्रॉपर्टी ED ने किया जब्त
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय ने गैंगस्टर इकबाल मिर्ची के परिवार के सिनेमा हॉल और मुंबई के एक होटल सहित 22 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति को जब्त किया है। ईडी ने ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की है। संपत्ति को अटैच करने का आदेश धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जारी किया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा, "संलग्न संपत्तियों में एक टॉकीज (सिनेमा हॉल) और मुंबई में एक होटल, एक निर्माणाधीन होटल, एक फार्म हाउस, दो बंगले और पंचगनी में 3.5 एकड़ जमीन शामिल है।"

इसके पहले ईडी इकबाल मिर्ची की 776 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुका है, जिनमें 203 करोड़ रुपये की संपत्ति विदेश में जमा है। मुंबई के पीएमसी बैंक घोटाले में मिर्ची के परिवार का नाम आया था, इसके बाद ईडी ने मनी लांड्रिंग के तहत मिर्ची की अवैध साम्राज्य पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था।
ईडी ने मंगलवार को जिन संपत्तियों को जब्त किया है, उनमें मुंबई में एक सिनेमाघर और एक होटल शामिल है। इसके अलावा एक निर्माणाधीन होटल, एक फार्म और दो बंगला भी जब्त किये गए हैं। साथ ही ईडी पंचगनी में 3.5 एकड़ जमीन को भी जब्त किया गया है। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मनी लांड्रिंग के तहत जांच में इन संपत्तियों की जानकारी मिली, तो इकबाल मिर्ची परिवार के कब्जे में थी।
इकबाल मिर्ची की मौत हो चुकी है, लेकिन उसके परिवार के सदस्य इन नामी-बेनामी संपत्तियों की खरीद फरोख्त कर रहे थे। इस मामले में ईडी के आरोपपत्र को संज्ञान में लेते हुए विशेष अदालत में इकबाल मिर्ची की पत्नी हाजरा मेमन और दोनों बेटों आसिफ मेमन और जुनैद मेमन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications